scriptसंजीव कुमार मौर्य नगर आयुक्त बरेली, निधि गुप्ता बनी डीएम अमरोहा, जानें किसका रहा विवादों से नाता | Patrika News
बरेली

संजीव कुमार मौर्य नगर आयुक्त बरेली, निधि गुप्ता बनी डीएम अमरोहा, जानें किसका रहा विवादों से नाता

ढाई साल से बरेली में तैनात 2015 बैच की आईएएस ऑफिसर निधि गुप्ता को शासन ने अमरोहा का डीएम बनाया है। उनके स्थान पर 2018 बैच के आईएएस संजीव कुमार मौर्य को बरेली का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

बरेलीSep 14, 2024 / 10:47 am

Avanish Pandey

बरेली।ढाई साल से बरेली में तैनात 2015 बैच की आईएएस ऑफिसर निधि गुप्ता को शासन ने अमरोहा का डीएम बनाया है। उनके स्थान पर 2018 बैच के आईएएस संजीव कुमार मौर्य को बरेली का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। नवागत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य भदोही के रहने वाले हैं। वर्तमान में बलरामपुर में मुख्य विकास अधिकारी थे। अमेठी में भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे हैं।
26 माह तक बरेली स्मार्ट सिटी की नगर आयुक्त रही निधि गुप्ता

निधि गुप्ता ने शासन के आदेश पर 16 जुलाई 2022 को नगर आयुक्त बरेली का कार्यभार संभाला था। अब शासन ने उन्हें डीएम अमरोहा की नई जिम्मेदारी दी है। 26 माह के कार्यकाल में उन्होंने स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं को उन्होंने धरातल पर उतारा। इसके लिए उन्हें इंदौर व दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा गया। निधि गुप्ता वर्ष इससे पूर्व विशेष सचिव आबकारी भी रह चुकी हैं। बतौर डीएम यह उनकी पहली तैनाती है।
खुद फावड़ा उठाकर सुर्खियों में आई नगर आयुक्त, लेकिन विवादों भरा रहा कार्यकाल

नगर आयुक्त निधि गुप्ता की शैली सख्त रही, सफाई निरीक्षण के दौरान खुद फावड़ा लेकर नाला सफाई करने लगी थी। इसको लेकर वह मीडिया की काफी सुर्खियों में रही, लेकिन उनका कार्यकाल काफी चुनौती पूर्ण और विवादों से भरा रहा। यहां तक कि कोर्ट ने उनकी गाड़ी नीलाम करने तक के आदेश कर दिए। इसके अलावा नगर निगम में जमकर धरना प्रदर्शन हुए। ग्रामीणों ने नगर निगम गेट के आगे खाना बनाकर कई दिन तक प्रदर्शन किया। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई थी। इसको लेकर शासन और मुख्यमंत्री तक जमकर हंगामा बरपा रहा। वहीं भुगतान को लेकर भी कर्मचारी और ठेकेदारों में काफी नाराजगी रही।

Hindi News/ Bareilly / संजीव कुमार मौर्य नगर आयुक्त बरेली, निधि गुप्ता बनी डीएम अमरोहा, जानें किसका रहा विवादों से नाता

ट्रेंडिंग वीडियो