किराए के मकान में मिला शव
गुरुवार रात जब पुष्पा पंकज के किराए के मकान पर पहुंचीं, तो मकान अंदर से बंद था और वहां से बदबू आ रही थी। कुछ अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बैरियर टू चौकी के प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो पंकज शर्मा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
पारिवारिक विवाद चल रहा था
चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पंकज शर्मा का पिछले सात वर्षों से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, और उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। पंकज बरेली में एक निजी वाहन चालक के रूप में काम करता था। हालांकि, पंकज ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी तक परिजन कोर्ड स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं।