scriptफंदे से लटका मिला कांस्टेबल की पत्नी का शव, छोड़ा सुसाइड नोट, दहेज मांगने का आरोप | Constable's wife's body found hanging, left a suicide note, accused of demanding dowry | Patrika News
बरेली

फंदे से लटका मिला कांस्टेबल की पत्नी का शव, छोड़ा सुसाइड नोट, दहेज मांगने का आरोप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक कांस्टेबल की पत्नी का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। महिला के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला>

बरेलीJul 18, 2024 / 06:10 pm

Avanish Pandey

नेहा(फाइल फोटो)

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक कांस्टेबल की पत्नी का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। महिला के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका के पिता ने कांस्टेबल और उसके माता-पिता पर दहेज मांगने, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
डायल 112 पर तैनात शुभम और उसकी पत्नी नेहा पीलीभीत की सरबनपुरी कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहते थे। मंगलवार देर शाम को नेहा की मौत की सूचना पुलिस को मिली। जब पुलिस शुभम के यहां पहुंची तो नेहा का शव पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या की बात लिखी थी। सुसाइट नोट के बारे में कोतवाल राजीव शर्मा ने कहा कि अभी उसकी जांच कराई जा रही है।
पत्नी से करता था मारपीट
उत्तराखंड के रुड़की के गांव लखनौता निवासी विजेंद्र पाल ने कहा कि उनकी पुत्री की शादी 22 फरवरी 2023 को शुभम से हुई थी। कुछ महीनों तक सब ठीक चलता रहा, उसके बाद शुभम ने शराब पीना शुरू कर दिया और नेहा को मारता-पीटता था। कई बार नेहा अपने मायके आ गई, लेकिन उसे समझाकर ससुराल भेज दिया।
दहेज के लिए करता था शुभम प्रताड़ित
नेहा के पिता विजेंद्र पाल ने शुभम और उसके माता-पिता पर आरोप लगाया कि वह एक लाख रुपये मायके से लाने का नेहा पर दबाव बना रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर नेहा ने जान दे दी। विजेंद्र पाल ने शुभम उसके पिता डॉ. रमेश, मां वीरमती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

Hindi News / Bareilly / फंदे से लटका मिला कांस्टेबल की पत्नी का शव, छोड़ा सुसाइड नोट, दहेज मांगने का आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो