scriptसीएम योगी तक पहुंची शिकायत, निगम अफसरों में हड़कंप, तत्काल रिलीव किए गए अपर नगर आयुक्त सर्वेश गुप्ता | Complaint reached CM Yogi, panic among corporation officers, Additiona | Patrika News
बरेली

सीएम योगी तक पहुंची शिकायत, निगम अफसरों में हड़कंप, तत्काल रिलीव किए गए अपर नगर आयुक्त सर्वेश गुप्ता

बरेली। गंभीर आरोपों से घिरे बरेली नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता का पिछले दिनों शासन ने झांसी ट्रांसफर कर दिया था। उन्हें तत्काल रिलीव करने के आदेश दिए गए थे। रिलीव न करने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया। जिस पर कर्मचारी नेता ने मामले की शिकायत सीएम योगी से की । इसके बाद आनन फानन में अपर नगर आयुक्त को बरेली से रिलीव कर दिया गया।
 

बरेलीJan 04, 2024 / 09:54 pm

Avanish Pandey

upper_nagar_ayukt.jpg

12 दिसंबर को किया गया था ट्रांसफर


शासन ने बरेली के अपर नगर आयुक्त तृतीय सर्वेश कुमार गुप्ता का 12 दिसंबर 2023 को शासन ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर ट्रांसफर किया था। जिसके बाद शासन के विशेष सचिव मदन सिंह गरब्याल ने तत्काल रिलीव करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद नगर निगम बरेली के अफसर आदेश को दबाए रहे। अपर नगर आयुक्त को रिलीव नहीं किया गया।

नगर निगम यूनियन के पदाधिकारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, हड़कंप

20 दिन तक नगर निगम के अधिकारी शासन के तत्काल ट्रांसफर रिलीव करने के आदेश को दबाए रहे। जिस पर नगर निगम यूनियन के अधिकारियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। इसके बाद इस पूरे मामले की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स से रिपोर्ट तलब की गई। इसके बाद गुरुवार को तत्काल अपर नगर आयुक्त को रिलीव कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

Hindi News/ Bareilly / सीएम योगी तक पहुंची शिकायत, निगम अफसरों में हड़कंप, तत्काल रिलीव किए गए अपर नगर आयुक्त सर्वेश गुप्ता

ट्रेंडिंग वीडियो