scriptदूसरे दिन भी लगा रहा कचरे का अंबार | सडक़ों पर चलना हो रहा दूभर | Patrika News
बैंगलोर

दूसरे दिन भी लगा रहा कचरे का अंबार

बृहद (बीबीएमपी) की अनदेखी के चलते समूचा चिकपेट व मामूलपेट क्षेत्र कचरे से अटा पड़ा है। इसके चलते गलियों के साथ मुख्य सड़कों पर भी चलना दूभर हो गया है। हाल यह है कि बीबीएमपी कर्मचारियों ने संकरी गलियों से एकत्र किया गया कचरा मुख्य रोड पर जमा कर दिया है। वहीं, भारी बारिश के कारण सीवरेज के मेन होल ओवरफ्लो हो रहे हैं। इस कारण सडक़ों पर गंदा बदबूदार पानी बह रहा है।

बैंगलोरOct 24, 2024 / 07:16 pm

Yogesh Sharma

सडक़ों पर चलना हो रहा दूभर

बेंगलूरु. बृहद (बीबीएमपी) की अनदेखी के चलते समूचा चिकपेट व मामूलपेट क्षेत्र कचरे से अटा पड़ा है। इसके चलते गलियों के साथ मुख्य सड़कों पर भी चलना दूभर हो गया है। हाल यह है कि बीबीएमपी कर्मचारियों ने संकरी गलियों से एकत्र किया गया कचरा मुख्य रोड पर जमा कर दिया है। वहीं, भारी बारिश के कारण सीवरेज के मेन होल ओवरफ्लो हो रहे हैं। इस कारण सडक़ों पर गंदा बदबूदार पानी बह रहा है।
राजस्थान पत्रिका ने बुधवार के अंक में बीबीएमपी कर्मचारियों ने चिकपेट में सडक़ पर जमा किया कचरा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद बीबीएमपी हरकत में तो आई और कचरा निस्तारण का कार्य शुरू हुआ। लेकिन, शाम तक आधा से अधिक ही कचरा हटाया जा सका। इस बीच, मामूलपेट मेन रोड पर भी कचरा जमा होने से बाजार में आवाजाही मुश्किल हो रही है। लोगों को सडक़ पर चलने के लिए जगह नहीं मिल रही है। बचते हुए किसी तरह सडक़ पार करना मजबूरी बन गया है। व्यापारियों का आरोप है कि स्थानीय विधायक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांधीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष शैतानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे से कचरा हटवाने की कार्रवाई शुरू हुई थी। सुबह तक काफी कचरा हटाया गया है। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार ने भी बीबीएमपी कर्मचारियों का सहयोग किया। मामूलपेट के व्यापारी कांतिलाल डूडसी ने बताया कि त्योहारी सीजन में इतनी गंदगी रहेगी तो ग्राहक कैसे आएंगे जबकि चिकपेट क्षेत्र सरकार को सर्वाधिक कर जीएसटी के रूप में कर देता है। इसके बावजूद त्योहारी सीजन में व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है।

Hindi News / Bangalore / दूसरे दिन भी लगा रहा कचरे का अंबार

ट्रेंडिंग वीडियो