यह भी पढ़ें:
युवक को लगी संबंध बनाने की तलब! शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, फिर… हो गया कांड सीएल साहू विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) के अनुसार 29 मार्च 2022 को
पीड़िता की माता थाना गुंडरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मार्च 2022 की रात 8 बजे जब वह रोजी मजदूरी कर घर आई और बच्चों को खाना खिलाने बैठी थी, तब पीड़िता का चेहरा रोने जैसा दिख रहा था। खाना खाने का मन नहीं हो रहा है।
बोलने पर वह पीड़िता से पूछी तो उसने रोते हुए बताया कि 6 वर्षीय
नाबालिग को आरोपी लोमेश कौशिक 26 मार्च 2022 व 27 मार्च 2022 की दोपहर 3 बजे चाकलेट देने की बात कहकर अपने घर के अंदर कमरे में ले जाकर दो दिनों तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
घर में अपने माता-पिता को नहीं बताने की बात कही। माता की रिपोर्ट के आधार पर थाना-गुंडरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के बाद अभियोग पत्र विचारण न्यायालय में 20 अप्रैल 2022 को प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दंडित किया।