गंगा सागर तालाब गंदा इसलिए बूढ़ातालाब में होगा छठ पूजा का आयोजन
शहर का ऐतिहासिक गंगा सागर तालाब इन दिनों उपेक्षा का शिकार होने से गंदा हो गया है। वहीं साफ सफाई भी नहीं होने के कारण अब पहली बार बूढ़ातालाब के नए घाट पर छठ पूजा होगी।
यह है छठ पूजा का प्रसाद
ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पूड़ी, खजूर, सूजी का हलवा, चावल का बना लडू। सूर्य को अघ्र्य देते समय यह प्रसाद सूप में रखते हैं। बांस की दो-तीन डलिया, सूप, लोटा, थाली, दूध, जल, नए वस्त्र, बड़ा दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना, शकरकंद हल्दी, अदरक, नाशपाति नींबू, शहद, पान, साबूत सुपारी, कपूर आदि सामग्री रखते हैं।
नगर पालिका ने कराई घाट की सफाई
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक पूर्णानंद आर्य ने सफाई टीम के साथ छठ पर्व के आयोजन स्थल बुढ़ा तालाब के घाट की सफाई कराई। यह पहली बार है जब बूढ़ातालाब में छठ पूजा का आयोजन होगा।
36 घंटे के लिए निर्जला उपवास रहेंगी
व्रतधारी महिलाएं नहाकर नए वस्त्र पहनकर भोजन किया। इसके बाद अगले 36 घंटे के लिए निर्जला उपवास रहेंगी। छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है। इसके बाद खरना होता है। खरना के बाद अगले दिन व्रत रहने के बाद डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।