scriptCG News: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, अचानक शुरू खांसी और हो गई युवक की मौत | Birthday happiness turned into mourning | Patrika News
बालोद

CG News: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, अचानक शुरू खांसी और हो गई युवक की मौत

CG News: जन्मदिन का उत्सव लगभग 12 बजे तक चला, तभी अचानक उन्हें खांसी आई और खांसी शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। उन्हें इलाज के लिए दुर्ग ले जा रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई।

बालोदOct 25, 2024 / 02:58 pm

Love Sonkar

CG News
CG News: जिले के ग्राम बेलमांड के दुबे परिवार में दु:खद घटना घट गई। इस परिवार में दिवाली की खुशी मातम में बदल गई। गांव के पंडित दीपक कुमार दुबे अपने घर में परिवार व अपने दोस्तों के साथ अपना 33वां जन्मदिन मना रहा था। जन्मदिन का उत्सव लगभग 12 बजे तक चला, तभी अचानक उन्हें खांसी आई और खांसी शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। उन्हें इलाज के लिए दुर्ग ले जा रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: CG Video: पुलिस थाना में कर्मचारी की मौत पर मचा बवाल, भीड़ ने किया पथराव, देखें वीडियोc

बताया जा रहा है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। दीपक की मौत की खबर जब गांव में फैली तो गांव सहित आसपास के गांव में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। गुरुवार को गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

एक साल पहले हुई थी शादी

घर में दीपक का जन्मदिन मनाया। साथ ही पूरा परिवार दिवाली की तैयारी में भी व्यस्त था। दीपक की शादी एक साल पहले ही हुई थी।

Hindi News / Balod / CG News: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, अचानक शुरू खांसी और हो गई युवक की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो