scriptसुबह से लेकर दोपहर तक मौसम रहा साफ, शाम को हुई बारिश | The weather remained clear from morning to afternoon, it rained in eve | Patrika News
बालाघाट

सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम रहा साफ, शाम को हुई बारिश

मौसम का फिर बदला मिजाज, अचानक हुई बारिश से परेशान हुए लोगदोपहर बाद तामपान में आई गिरावट

बालाघाटApr 07, 2023 / 10:01 pm

Bhaneshwar sakure

सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम रहा साफ, शाम को हुई बारिश

सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम रहा साफ, शाम को हुई बारिश


बालाघाट. जिले में 7 अप्रेल को मौसम ने पुन: अचानक करवट बदल ली। सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद आसमान पर बदली छाई रही। वहीं शाम होते-होते तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं तापमापन में भी दोपहर बाद गिरावट आई। इधर, लगातार मौसम परिवर्तन से किसान परेशान हैं। खेतों में कटाई योग्य और कट चुकी फसलों को बेमौसम बारिश से नुकसान हो रहा है। फसलों की गुणवत्ता खराब हो रही है। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण जन जीवन पर काफी असर पड़ा है। लोग समय पर अपने गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंच पाए। तेज आंधी चलने के कारण बालाघाट शहरी क्षेत्र के अनेक वार्डों में बिजली भी गुल रही। खराब मौसम के थमने के बाद बिजली बहाल हुई। तब वार्डवासियों ने राहत की सांस ली। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़े पूर्व जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई थी। जिसके कारण चना, गेहूं, अलसी, सरसो, मटर की फसल को काफी नुकसान हुआ था। राजस्व विभाग ने फसल क्षति का सर्वे भी किया है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताई वजह
मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र आगाशे के अनुसार मौजूदा समय में मौसम दक्षिण पूर्व से दक्षिण पश्चिम दिशा में है। दक्षिण पूर्व से दक्षिण पश्चिम में स्थित बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रयाप्त नमी मिल रही है। जिसके कारण बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मौसम में उतार चढ़ाव के बारे में भी जानकारी दी। उनका कहना है कि द्रोणिका/हवा का विच्छिन्नता अब मध्य मध्य प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चल रहा है। जिसके कारण भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

Hindi News / Balaghat / सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम रहा साफ, शाम को हुई बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो