imd
today weather update: पूर्वी यूपी के जिलों में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी होने के बाद शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। दिन में अच्छी खासी धूप रही। इसी बीच मौसम विभाग की नई चेतावनी सामने आई है। आईएमडी ने पूर्वी यूपी के जिलों में चार और पांच फरवरी को बारिश होने के साथ-साथ बिजली और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी माह में बारिश का दौर रहेगा। फिर भी तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल बारिश होने से अभी फसलों को कोई नुकसान नहीं है। पूर्वी यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के आसपास रहा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। 7 फरवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है।
IMD fog alert : इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम 9 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम 8 गोरखपुर में न्यूनतम 9 अधिकतम 20 महाराजगंज में अधिकतम 21 न्यूनतम 8 देवरिया में अधिकतम 21 न्यूनतम 9 सुल्तानपुर में अधिकतम 20 न्यूनतम 10 बस्ती में अधिकतम 21 न्यूनतम 10 अंबेडकर नगर में अधिकतम 19 न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।