scriptBahraich News: घर से अचानक लापता हुई किशोरी का शव दूसरे दिन तालाब में मिला, हत्या की आशंका शरीर पर नाखून के निशान | Patrika News
बहराइच

Bahraich News: घर से अचानक लापता हुई किशोरी का शव दूसरे दिन तालाब में मिला, हत्या की आशंका शरीर पर नाखून के निशान

Bahraich News: एक किशोरी नवरात्र व्रत थी। घर काम निपटाना के बाद वह घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर लगे नल पर स्नान करने गई थी। वहीं से वह अचानक लापता हो गई। परिवार के लोग काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन गांव के समीप तालाब में उसका शव गया। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

बहराइचOct 12, 2024 / 05:13 pm

Mahendra Tiwari

Bahraich News

थाना रामगांव जनपद बहराइच

Bahraich News: बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के गांव बढ़ैया की रहने वाली एक किशोरी काफी दिनों से नवरात्र का व्रत रहती थी। महाअष्टमी के दिन ही वह अचानक गायब हो गई। दूसरे दिन गांव के समीप तालाब में उसका शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शरीर पर नाखून के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Bahraich News: बहराइच जिले के राम गांव थाना के गांव पंचायत बढ़ैया के मुंघरिया गांव की रहने वाले जीत राम की बेटी काजल 14 वर्ष नवरात्र का व्रत थी। शुक्रवार को वह अपने घर का कामकाज निपटने के बाद घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी हैंड पंप पर स्नान करने गई थी। वहीं से वह अचानक गायब हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक वह स्नान करने के बाद प्रतिदिन गांव में बने दुर्गा पूजा पंडाल पर जाती थी। लेकिन वह उस दिन स्नान करने के बाद वहां नहीं गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन जब गांव के कुछ लोग अपने खेत की तरफ गए तो तालाब के किनारे शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े: Gonda Road Accident: डिप्टी रेंजर की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में छोटी बहन की हुई थी मौत, घायल बड़ी बहन ने भी दम तोड़ा

शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान

परिवार के लोगों के मुताबिक उसके शरीर पर नाखून खरोच के निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही शरीर पर अन्य कई चोट के निशान हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम गांव आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इसके बाद केस दर्ज किया जायेगा।

Hindi News / Bahraich / Bahraich News: घर से अचानक लापता हुई किशोरी का शव दूसरे दिन तालाब में मिला, हत्या की आशंका शरीर पर नाखून के निशान

ट्रेंडिंग वीडियो