scriptबेटों ने मां को किया घर कैद, कहा बुढ़िया मरे खत्म हो बवाल | Son imprisoned 77 year old mother at home threatening to kill her in azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

बेटों ने मां को किया घर कैद, कहा बुढ़िया मरे खत्म हो बवाल

आजमगढ़ में प्रापर्टी और अभूषण लेने के बाद बेटे और बहू ने बुजुर्ग को कमरे में कैद कर दिया है। वह पानी तक के लिए तरस रहीं हैं।

आजमगढ़Dec 03, 2022 / 07:21 pm

Ranvijay Singh

मुन्नी देवी

मुन्नी देवी

आजमगढ़ शहर में 77 साल की महिला घर में कैद है। बेटे और बहू ताला बंद कर गायब हैं। महिला ने वीडियो जारी कर बेटे और बहू पर गंभीर आरोप लगाया है। दावा किया है कि कभी उसकी हत्या हो सकती है।


कौन है महिला जो बेटों पर लगा रही आरोप
77 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी शोभनाथ वर्मा शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली आसिफगंज की रहने वाले हैं। हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आ चुका है। आपरेशन के बाद वह घर लौटी हैं। महिला काफी दुर्बल और परेशान दिख रही है।

सात बेटों की मां हैं मुन्नी देवी
मुन्नी देवी के सात बेटे हैं। सबकी शादी हो चुकी है। मुन्नी देवी एक बेटे के साथ रहती है। उनके बड़े बेटे को लीवर की बीमारी है। उसका आपरोशन होना है। उसे तीन दिन बाद अस्पताल में भर्ती होने है। मुन्नी को डर है कि उसके जाने के बाद उनकी कभी भी हत्या हो सकती है।

बेटे ने ले लिया आभूषण और प्रापर्टी
उनका कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने बेटे मयूर की शादी की। उसने और बहू राधा ने कहा कि वे उनकी सेवा करेंगे। इसके बाद उनसे पूरी प्रापर्टी और आभूषण बेचवाकर ले लिया। अब दोनों उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। हर पल कोशिश करते हैं कि किसी तरह उनकी मौत हो जाए।

ताले के भीतर बंद कर बेटा गायब
महिला ने वीडियो में आरोप लगाया है कि उनका बेटा मयूर वर्मा और राधा ने उन्हें घर के भीतर बंद कर दिया है। दोनों बाहर से ताला बंद कर कहीं चले गए है। वे पानी के लिए भी तरस रही हैं।

बेटे को दिया 75 लाख
महिला के मुताबिक उन्होंने प्रापर्टी और आभूषण बेंचकर 75 लाख रुपये बेटे को दिया। दस लाख उसने खर्च किया। इसके बाद नया घर और प्रापर्टी तैयार की। अब उन्हें ही घर से निकालना चाहता है। इस उम्र में वह कहां जा सकती हैं।

छह महीने से भर पेट नहीं मिला खाना
वीडियो में महिला ने बताया है कि उन्हें चाय तक नहीं मिलती। बेटा-बहू उन्हें खाना पानी तक नहीं देते हैं। पानी मांगने पर उनके उपर गिरा देते हैं। वह अपने ही घर में कैद होकर रह गई हैं। उनकी जान को अपनों से ही खतरा है।

इसे भी पढ़ेः शादीशुदा महिला को हुआ नौंवी के छात्र से प्यार, कोर्ट मैरिज कर भाग गई मुंबई

 

बेटा कहता है बुढ़िया मरे खत्म हो बवाल
बेटे और बहू उनका खुलेआम उत्पीड़न कर रहे हैं। कहते हैं कि बुढ़िया मर जाएगी सारा बवाल खत्म हो जाएगा। वह भूख प्यास से ही मर जाएंगी। कोई उनकी मदद नहीं करता।

कोई बचा ले जिंदगी
महिला ने वीडियो में अपील किया है कि कोई उन्हें उनके बेटे और बहू से बचा ले। कोई उनकी मदद करे। नहीं तो वह कुछ नहीं कर पाएंगी। उन्हें मार दिया जाएगा। वहीं शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि अभी वीडियो उन्होंने देखी नहीं है। वीडियो देखकर मामले की जांच की जाएगी।

Hindi News / Azamgarh / बेटों ने मां को किया घर कैद, कहा बुढ़िया मरे खत्म हो बवाल

ट्रेंडिंग वीडियो