scriptGrah Gochar 2023 : 30 साल बाद बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को होली पर मिलने जा रहा है भाग्य का साथ | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Grah Gochar 2023 : 30 साल बाद बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को होली पर मिलने जा रहा है भाग्य का साथ

Trigrahi Yoga in Aquarius after 30 years, these zodiac will be lucky on holi 2023: इस साल यह तिथि 7 मार्च को पड़ रही है। यानी होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा। जबकि रंगों वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी। ज्योतिष एक्सपर्ट की मानें तो इस साल होली का पर्व कुछ ज्यादा ही खास रहने वाला है।

Mar 02, 2023 / 12:26 pm

Sanjana Kumar

_trigrahi_yog_holi_par_in_rashiyon_ko_dilayega_khushiyan.jpg

Trigrahi Yoga in Aquarius after 30 years, these zodiac will be lucky on holi 2023: होली का पर्व हिंदु कैलेंडर के अंतिम महीने फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 7 मार्च को पड़ रही है। यानी होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा। जबकि रंगों वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी। ज्योतिष एक्सपर्ट की मानें तो इस साल होली का पर्व कुछ ज्यादा ही खास रहने वाला है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बा वाला के मुताबि दरअसल इस बार होली के अवसरपर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ में हैं और 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं। इसके साथ ही कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहेगा। कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग बन रहा है। होली पर ग्रहों की यह स्थिति 30 वर्ष बाद बन रही है। ऐसे में इस बार की होली कुछ राशियों के लिए खुशियां ही खुशियां लाने वाली साबित होगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां…

ये भी पढ़ें : Surya-Guru Yuti in Mesh: 12 साल बाद मेष राशि में बन रही है सूर्य-गुरु की युति, इन राशियों का बदलेगा भाग्य, हर काम में होंगे सफल

वृष राशि के लिए निवेश रहेगा अनुकूल
इस बार होली के अवसर पर बन रहे ये शुभ योग वृष राशि के लोगों के लिए धन लाभ देने वाले साबित होंगे। नौकरीपेशा हैं, तो समय आपके अनुकूल है। नौकरी में नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले हैं, तो मुनाफा मिल सकता है। काफी समय से निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसे लोगों के लिए भी समय साथ देने वाला बना रहेगा। इस राशि के लोगों के लिए यह अवधि में पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली रहेगी। इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 

ये भी पढ़ें : Amalaki Ekadashi 2023: इस बार रंगभरी एकादशी पर बन रहे हैं तीन विशेष संयोग, इस दिन की पूजा-अर्चना का मिलेगा खास फल

मिथुन राशि के लिए भाग्योदय का समय
मिथुन राशि के लोगों के लिए 30 साल बाद बनी इन दुर्लभ संयोगों की अवधि भाग्योदय करने वाली साबित होगी। इस राशि के लोग इस अवधि में जहां हाथ डालेंगे वहां इनकी सफलता निश्चित है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को इस दौरान शुभ समाचार मिल सकते हैं। या कहें कि नौकरी को लेकर इनका सपना सच हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोग इस समय कार्य का विस्तार करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। इस अवधि में आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था में इजाफा होगा। दान-पुण्य करने से लाभ मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें : Masik Rashifal: मार्च का महीना शुरू, इन लोगों की चमकने वाली है किस्मत, जानें आपके लिए कैसा रहने वाला यह महीना

वृश्चिक राशि को मिल सकता है वाहन या घर का सुख
शनि, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग इस राशि के लोगों के लिए वाहन और भवन का सुख लाने वाला रह सकता है। इस अवधि में आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। जो लोग अपने घर का सपना देख रहे हैं, उनका सपना सच हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस करने वालों को भी धन का अच्छा लाभ हो सकता है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, इस अवधि में उनकी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कॅरियर-कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे।

ये भी पढ़ें : Masik Rashifal March 2023: मार्च का महीना शुरू, तुला राशि के शुरू होंगे अच्छे दिन, इन्हें भी मिलेंगे शुभ समाचार

कुंभ राशि को धन लाभ के अवसर
सूर्य, शनि और बुध की युति से बने त्रिग्रही योग का निर्माण इस राशि के लोगों के लिए शुभ मानी जा रही है। इस अवधि में इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में हैं तो उत्तम परिणाम मिलेंगे। कॅरियर-बिजनेस में सुधार आएगा। घर-परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Grah Gochar 2023 : 30 साल बाद बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों को होली पर मिलने जा रहा है भाग्य का साथ

ट्रेंडिंग वीडियो