scriptसड़क पर कंटीली झाड़ियां डाल कर डेढ़ घण्टे तक लगाया जाम, पहुंची समझाने पुलिस….पढ़ें यह न्यूज | They blocked the road by putting thorny bushes on the road for one an | Patrika News
अलवर

सड़क पर कंटीली झाड़ियां डाल कर डेढ़ घण्टे तक लगाया जाम, पहुंची समझाने पुलिस….पढ़ें यह न्यूज

गर्मी के शुरू होते ही पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाने लगी है। जिसके चलते महिलाओं का गुस्सा फूट रहा है। जल संकट से परेशान महिलाओं ने जाम लगाया तो पुलिस ने पहुंचकर समझाया और मामला शांत कराया।

अलवरApr 01, 2024 / 12:18 am

Ramkaran Katariya

 They blocked the road by putting thorny bushes on the road for one and a half hour, police arrived to explain...read this news

मुख्य बाजार रास्ते को कटीली झाड़ियां डालकर अवरुद्ध कर दिया।

प्रतापगढ़. कस्बे में रविवार को बाहरला बाजार के बाल्मीकि व लखेरा समाज के मोहल्ले के नल उपभोक्ताओं के घरों में 5 दिन से नलों में पीने का पानी नहीं आने से मोहल्लेवासी महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सुबह 11.30 बजे महंगी, लोठवास, गुर्जरों का गुवाड़ा व पलासाना से कस्बे में आने वाले मुख्य बाजार रास्ते को कटीली झाड़ियां डालकर अवरुद्ध कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक पीएचडी विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
डेढ़ घंटे से मार्ग बंद की सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस व सरपंच कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। जलदाय विभाग के कर्मचारियों से फ़ोन पर बात कर समस्या की जानकारी दी एवं प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाया। नलों में पानी की सप्लाई सुचारू करवाकर बन्द मार्ग को खुलवाया।

नियमित बिजली नहीं मिल रही

एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। जिस ट्यूबवेल से सप्लाई होती है, वहां बिजली मात्र 8 घंटे मिल रही है। बिजली सप्लाई नियमित नहीं मिलने की वजह से जल सप्लाई बाधित हो जाती है। 10 दिन बाद बिजली की व्यवस्था 24 घंटे होने के बाद सप्लाई नियमित समय पर सुचारू की जाएगी।
अनिल वर्मा सहायक अभियंता जलदाय विभाग।
…………..


सुनवाई नहीं हो रही

मैंने जलदाय विभाग के कर्मचारियों को गर्मी में पीने की पानी की समस्या को देखते हुए बीस दिन से व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कहा था। जलदाय विभाग के कर्मचारियों पर कोई असर नहीं होता। कर्मचारियों की मनमर्जी के चलते क्षेत्र में पानी की व्यवस्था गड़बड़ा रही है।
कप्तान सिंह सरपंच प्रतापगढ़।

Hindi News / Alwar / सड़क पर कंटीली झाड़ियां डाल कर डेढ़ घण्टे तक लगाया जाम, पहुंची समझाने पुलिस….पढ़ें यह न्यूज

ट्रेंडिंग वीडियो