scriptईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के दिल्ली कूच को मिल रहा है समर्थन | Delhi march of ERCP United Front is getting support | Patrika News
अलवर

ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के दिल्ली कूच को मिल रहा है समर्थन

संयुक्त मोर्चा ने करौली दौसा होते हुए 17 अप्रेल को अलवर जिले की सीमा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रत्येक गांव में पैदल कूच करने वाले संयुक्त मोर्चा का स्वागत करने के साथ अपार समर्थन मिला। संयुक्त मोर्चा का माचाडी में भी ईआरसीपी रैणी टीम ने स्वागत करते हुए पूरा समर्थन दिया।

अलवरApr 19, 2023 / 08:32 pm

mohit bawaliya

ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के दिल्ली कूच को मिल रहा है समर्थन

राजगढ़ व माचाडी में ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत करते लोग।

राजगढ़. उपखण्ड क्षेत्र के कोठीनारायपुर बायपास पर ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा की टीम के दिल्ली पैदल कूच कर रहे सदस्यों का स्वागत किया गया। सर्वसमाज हैल्प टीम के संयोजक प्रकाश भाबला दुब्बी ने बताया कि करीब 50 वर्षों से पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने व पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की मांग चली आ रही है, लेकिन अभी तक किसी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों का भूजल स्तर हजारों फीट नीचे चला गया है। जिससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है और ना ही वो अपने बच्चों को पालन पोषण ठीक प्रकार से कर पा रहे हैं। इस विकट परिस्थितियों को देखते हुए उक्त परियोजना की मांग बहुत तेज गति पकड रही है। प्रत्येक ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर केन्द्र सरकार से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने की मांग और राज्य सरकार से पूर्वी राजस्थान के डीपीआर में छूटे सभी बांधों को इस परियोजना से जोडऩे की मांग को लेकर बार-बार ज्ञापन दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री, राष्ट्रीय पार्टी के प्रतिनिधियों के सामने शांति पूर्वक ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग कर चुके हैं। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जवान ङ्क्षसह मोहचा एवं मोर्चा की महिला सदस्य सोमीया मीणा के नेतृत्व में 16 अप्रेल व टोडाभीम करौली के सिद्ध बाबा के स्थान से जंतर-मंतर दिल्ली के लिए पैदल कूच शुरू किया। संयुक्त मोर्चा ने करौली दौसा होते हुए 17 अप्रेल को अलवर जिले की सीमा में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रत्येक गांव में पैदल कूच करने वाले संयुक्त मोर्चा का स्वागत करने के साथ अपार समर्थन मिला। संयुक्त मोर्चा का माचाडी में भी ईआरसीपी रैणी टीम ने स्वागत करते हुए पूरा समर्थन दिया। पैदल कूल की तीसरे दिन मंगलवार को माचाडी से शुरुआत की गई। इसके बाद पैदल कूच कोठीनारायणपुर बायपास पहुंचा। जहां सर्व समाज हैल्प टीम राजगढ़ ने क्षेत्रीय जनता के साथ पुष्प वर्षा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। हैल्प टीम, एसटी व एससी विकास परिषद व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण के कार्यकर्ताओं ने सहयोग का आश्वासन दिया। संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष जवान ङ्क्षसह मोहचा ने राजगढ़ में समर्थन मिलने पर सर्वसमाज हैल्प टीम और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 26 अप्रेल को जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना देकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना लागू करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज गुर्जर, जिला पार्षद गोकुल राम मीणा, किसान महिला मोर्चा जिला महासचिव मीनाक्षी मीणा, आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष महेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindi News/ Alwar / ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के दिल्ली कूच को मिल रहा है समर्थन

ट्रेंडिंग वीडियो