रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में इस बार सर्वाधिक युवा वोटर हैं। 20 से लेकर 39 साल की आयु के वोटरों की संख्या 1.42 लाख है। ऐसे में राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस इन्हीं पर डोरे डाल रही हैं। युवाओं की टीमें भी राजनीति दलों ने युवा वोटरों के बीच लगा दी हैं। जिला प्रशासन की सूची के मुताबिक 4732 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वोटरों का डेटा जारी किया गया है। इस बार 2 लाख 74 हजार 511 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 1 लाख 45 हजार 80 मतदाता पुरुष हैं और 1 लाख 29 हजार 431 महिलाएं हैं। प्रशासन ने आयुवार वोटरों की संख्या जारी की है। यह मतदाता रामगढ़ में बनाए गए 284 बूथों पर मतदान करेंगे। दो स्थल ऐसे हैं जहां 5 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
अंतिम दिन 9 नामांकन दाखिल: रामगढ़ उपचुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम दिन शुक्रवार को 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। एक दिन पूर्व भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इस तरह अब यहां कुल 11 प्रत्याशियों ने 14 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (काशीराम) से खेड़ा महमूद की सुमन ने नामांकन भरा।
इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी से ततारपुर मुंडावर के रमेश ने नामांकन कराया। आम नागरिक युवा पार्टी से देशबंधू ने नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा निर्दलीय के रूप में जय सिंह, विजय सिंह, राम सिंह कसाना, विजय सिंह, निर्मल प्रकाश ओड, लखनपुर के विजय सिंह, मुकेश कुमार चौधरी ने पर्चा भरा। अब स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी तथा 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
इस बार ग्रीन इलेक्शन थीम पर होगा रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव, 23 को रिजल्टHindi News / Alwar / रामगढ़ उपचुनाव में 4732 वोटर पहली बार करेंगे मतदान, सौ वर्ष से ज्यादा के हैं 8 वोटर