scriptWeather Update: बंगाल की खाड़ी में इस हलचल के चलते होगी बारिश! जानिए यूपी का मौसम अपडेट | Weather Update This movement in the Bay of Bengal-Andaman Sea will cause rain! Know the weather update of UP | Patrika News
आगरा

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में इस हलचल के चलते होगी बारिश! जानिए यूपी का मौसम अपडेट

Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आगराOct 21, 2024 / 04:53 pm

Prateek Pandey

up weather

यूपी का मौसम अपडेट

Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है वहीं रात में ठंडक भी महसूस हो रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए साफ आसमान का पूर्वानुमान जारी किया है। 

आगरा में मौसम में बदलाव

आगरा में रविवार को मौसम में बदलाव आया, सुबह से बादल छाए रहे। दिन में हल्की धूप के साथ बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश क्षेत्र शुष्क रहेंगे, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 24 से 26 अक्टूबर के बीच बौछारें गिरने की संभावना है। सोमवार को भी आसमान साफ रहा। 
यह भी पढ़ें

गाजियाबाद में बनाई फुलप्रुफ प्लानिंग, मेरठ में की लूट, शराब सेल्समैन से लूट हुआ सनसनीखेज खुलासा

आने वाले दिनों उत्तर प्रदेश का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। अगले 3-4 दिनों में ठंड बढ़ सकती है। 25 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

नगीना सांसद चंद्रशेखर की बातों पर बौखलाई भीड़, दिल्ली के धार्मिक कार्यक्रम में बिगड़ी बात

मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 25 अक्टूबर से बारिश के छींटे पड़ सकते हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Hindi News / Agra / Weather Update: बंगाल की खाड़ी में इस हलचल के चलते होगी बारिश! जानिए यूपी का मौसम अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो