न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान विरोधाभासी
कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम हो चुका है। दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। आगरा में यह 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले हफ्ते कैसा रहेगा यूपी का मौसम
आपको बता दें कि 21, 22 और 23 अक्टूबर को
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। 24 और 25 अक्टूबर को भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है हालांकि तापमान में थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
नहीं हैं बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, और पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले 24 घंटों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है, और इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आज प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी मौसम वैसा ही रहने की संभावना है।