scriptरील बनाने के चक्कर में हुई खौफनाक घटना, धड़ से अलग हुआ सिर, घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल | 20 years old boy head got separated from the body while making reel | Patrika News
यूपी न्यूज

रील बनाने के चक्कर में हुई खौफनाक घटना, धड़ से अलग हुआ सिर, घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

उत्तर प्रदेश में रील बनाने के चक्कर में भयानक हादसा हो गया। यहां एक लड़के की रील बनाने के चक्कर में दर्दनाक मौत हो गई है। लड़के की उम्र महज 20 साल थी। ये घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आगराOct 20, 2024 / 11:45 am

Swati Tiwari

यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में 20 साल के लड़के की मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही सेकेंड में मौत हो गई। 

रील के चक्कर में गई युवक की जान 

ये घटना आगरा के नमक मंडी स्थित जोहरी प्लाजा, सर्राफा बाजार का है। यहां कुछ लड़के स्लो मोशन में रील बना रहे थे। एक लड़का रील बनाते समय जैसे ही जाल को उठाता है, उसका पैर फिसल जाता है और वह जाल युवक के गर्दन पर गिर जाता है। जमीन पर एक जाली लगी हुई थी जिसे वह उठाने की कोशिश कर रहा था। जाली लड़के की गर्दन पर गिरने से वह धड़ से अलग हो गई और लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लड़के की पहचान 20 साल के आसिफ के रूप में हुई है। वह आगरा के अब्बास नगर, ताजगंज का रहने वाला था और आगरा की चांदी मार्केट नमक की मंडी स्थित जोहरी कॉम्पलैक्स में काम करता था।
यह भी पढ़ें

कमरा नंबर 402 में लड़की की लाश है, पुलिस ने बताया तो होटल कर्मियों के उड़े होश, दरवाजा खुला तो बात निकली सच

घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल 

इस घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजन मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं।  परिजनों की तरफ से पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,  घटना के फौरन बाद लड़के को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां से परिजन उसके शव को घर ले गए और फिर बिना पोस्टमार्टम करवाए दफना दिया।

Hindi News / UP News / रील बनाने के चक्कर में हुई खौफनाक घटना, धड़ से अलग हुआ सिर, घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

ट्रेंडिंग वीडियो