UP Police: कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में डीसीपी सोनम कुमार ने पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण एप के माध्यम से करना शुरू कर दिया है। ऐप में पुलिस कर्मियों के बारे में एक-एक जानकारी है। उनकी चरित्र पंजिका का उल्लेख है।
कब किसे और क्यों दंड मिला। कितने समय कहां रहा। कौन-कौन से अच्छे काम किए। डीसीपी का मानना है कि ऐप के माध्यम से स्थानांतरण में कोई पुलिस कर्मी गुमराह नहीं कर पाएगा। पारदर्शिता रहेगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला ऐप
डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला ऐप है, जिसे चार महीने पहले प्रशिक्षु आईपीएस मयंक पाठक की मदद से तैयार किया था। मयंक त्रिपाठी आईआईटी से इंजीनियर भी हैं। ऐप के माध्यम से एक दारोगा, दो मुख्य आरक्षी और पांच आरक्षियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। पश्चिमी जोन में पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण इसी ऐप के माध्यम से किए जाएंगे। ऐप में एक क्लिक पर पुलिस कर्मी की पूरी जानकारी सामने आ जाती है। किसी से कुछ पूछने की जरूरत नहीं पड़ती है।
Hindi News / Agra / अब एक क्लिक पर खुलेगी पुलिसकर्मियों की कुंडली, नहीं कर पाएंगे गुमराह