scriptअमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस महीने आएंगे भारत, दोनों देशों के संबंधों के साथ अन्य अहम विषयों पर होगी चर्चा | US secretary of state Antony Blinken to visit India this month | Patrika News
विदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस महीने आएंगे भारत, दोनों देशों के संबंधों के साथ अन्य अहम विषयों पर होगी चर्चा

Antony Blinken’s India Visit: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इसी महीने भारत दौरे पर आने वाले हैं।

Nov 02, 2023 / 09:53 am

Tanay Mishra

antony_blinken_to_visit_india_this_month.jpg

US secretary of state Antony Blinken

अमेरिका (United States Of America) के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) इस महीने भारत (India) के दौरे पर आने वाले हैं। ब्लिंकन के इस आगामी भारत दौरे के बारे में अमेरिका के विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई। ब्लिंकन का यह भारत दौरा उनके 5 देशों के दौरे में शामिल होगा और 5 देशों के इस दौरे का आखिरी पड़ाव भी। अमेरिका अपने विदेश मंत्री के इस भारत दौरे को अहम मान रहा है।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw


किन 5 देशों का दौरा करेंगे ब्लिंकन?

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लिंकन सबसे पहले इस शुक्रवार को इज़रायल (Israel) जाएंगे। वहाँ से ब्लिंकन जॉर्डन (Jordan), जापान (Japan) और साउथ कोरिया (South Korea) जाएंगे। ब्लिंकन अंत में भारत आएंगे।

2+2 संवाद होगा

ब्लिंकन अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी आएंगे। इस दौरे के दौरान दोनों ही भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलेंगे। इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के बीच 2+2 संवाद होगा। इस संवाद के दौरान दोनों देशों के संबंधों के साथ ही अन्य अहम विषयों पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें

इज़रायल की बमबारी में 7 बंधकों की गई जान, साथ ही विदेशी बंधकों को आज़ाद करने की प्रोसेस भी हुई शुरू

Hindi News/ world / अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस महीने आएंगे भारत, दोनों देशों के संबंधों के साथ अन्य अहम विषयों पर होगी चर्चा

ट्रेंडिंग वीडियो