scriptजीत के लिए यूक्रेन को बिना पाबंदियों के करना होगा रूस के अंदर हमला, ज़ेलेन्स्की ने नाटो से मांगा ग्रीन सिग्नल | Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy asks NATO leaders to drop all restrictions on Ukraine striking inside Russia | Patrika News
विदेश

जीत के लिए यूक्रेन को बिना पाबंदियों के करना होगा रूस के अंदर हमला, ज़ेलेन्स्की ने नाटो से मांगा ग्रीन सिग्नल

Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में जीत के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने नाटो लीडर्स से एक बड़ी अनुमति मांगी है।

नई दिल्लीJul 12, 2024 / 01:31 pm

Tanay Mishra

Volodymyr Zelenskyy at NATO Summit

Volodymyr Zelenskyy at NATO Summit

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के 2 साल से भी ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है और रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए रूसी सेना ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। अभी तक रुस को इस युद्ध में जीत नहीं मिली है। हालांकि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल के नुकसान के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। पर इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और अपने देश के कई हिस्सों से उनके कब्ज़े को हटा भी चुकी है। हालांकि रूसी सेना भी लगातार यूक्रेन पर हमले कर रही है, पर यूक्रेनी सेना भी डटकर सामना कर रही है। इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति ने युद्ध में जीत के लिए एक बड़ी अनुमति मांगी है।

जीत के लिए यूक्रेन को बिना पाबंदियों के करना होगा रूस के अंदर हमला

अमेरिका (United States Of America) की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में चल रहे नाटो शिखर सम्मेलन (NATO Summit) 2024 के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध पर भी खुलकर बात की। ज़ेलेन्स्की ने कहा, “अगर हम इस युद्ध में जीतना चाहते हैं, अगर हम सफलता चाहते हैं, अगर हम अपने देश की रक्षा करना चाहते हैं, तो हमें रूस के अंदर हमला करना होगा। इसके लिए ज़रूरी है कि नाटो लीडर्स यूक्रेन से उन सभी पाबंदियों को हटा ले जिनके अनुसार यूक्रेन वेस्ट देशों के दिए हुए हथियारों का इस्तेमाल रूस के अंदर हमला करने के लिए नहीं कर सकता। रूस के खिलाफ जीत के लिए हमें वेस्ट देशों के हथियारों का इस्तेमाल रूस के अंदर हमले के लिए करना ही होगा और इसके लिए हमें नाटो लीडर्स के ग्रीन सिग्नल की ज़रूरत है।”

Hindi News/ world / जीत के लिए यूक्रेन को बिना पाबंदियों के करना होगा रूस के अंदर हमला, ज़ेलेन्स्की ने नाटो से मांगा ग्रीन सिग्नल

ट्रेंडिंग वीडियो