scriptअमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर बरकरार, गोली लगने से 2 पुलिसकर्मियों और 1 फायर फाइटर की मौत | Two police officers and one first responder shot dead in Minnesota | Patrika News
विदेश

अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर बरकरार, गोली लगने से 2 पुलिसकर्मियों और 1 फायर फाइटर की मौत

Another Gun Violence Incident In USA: अमेरिका में गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामले आए दिन ही देखने को मिलते हैं। इन मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है।

Feb 19, 2024 / 12:12 pm

Tanay Mishra

minnesota_shooting.jpg

Shooting in Minneapolis

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। आए दिन ही अमेरिका में कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस एक बेहद ही गंभीर समस्या है। गन वॉयलेंस की यह समस्या अमेरिका में लंबे समय से चली आ रही है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह घटना मिनेसोटा (Minnesota) राज्य के मिनिऐपोलिस (Minneapolis) शहर के पास बर्न्सविल (Burnsville) शहर में एक घर में घटित हुई है।


पुलिसकर्मियों और फायर फाइटर पर गोलीबारी

रविवार को मिनिऐपोलिस के एक घर से पुलिस को घरेलू हिंसा के मामले से जुड़ा एक कॉल आया। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने काफी देर समझाइश की कोशिश की, पर उसके बाद घर में मौजूद शख्स ने पुलिसकर्मियों पर ही गोलीबारी कर दी। शख्स के पास कई बंदूकें थी और उसने तीनों पुलिसकर्मियों पर गोलिबारोई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मी के गोली लगने के बाद उसकी मदद कर रहे फायर फाइटर पर भी शख्स ने गोली चला दी।

2 पुलिसकर्मियों और 1 फायर फाइटर की मौत

इस घटना में 2 पुलिसकर्मियों और 1 फायर फाइटर की मौत हो गई। तीसरा पुलिसकर्मी अभी भी घायल है जिसे गोली लगी थी।

https://twitter.com/AP/status/1759264271723041015?ref_src=twsrc%5Etfw


जवाबी कार्रवाई में हमलावर की मौत

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि जवाबी कार्रवाई में हमलावर की भी मौत हो गई है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान में खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर बलाज टीपू का मर्डर, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Hindi News/ world / अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर बरकरार, गोली लगने से 2 पुलिसकर्मियों और 1 फायर फाइटर की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो