scriptEarthquakes: जापान में कुछ ही देर में आए भूकंप के तीन झटके, सुनामी की चेतावनी जारी | Three earthquakes shake Japan, Tsunami warning issued | Patrika News
विदेश

Earthquakes: जापान में कुछ ही देर में आए भूकंप के तीन झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Japan Earthquakes: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। इसी बीच आज जापान में तीन भूकंप आए और वो भी कुछ ही देर में।

नई दिल्लीSep 24, 2024 / 12:15 pm

Tanay Mishra

Earthquake

Earthquakes in Japan

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कमी होने की जगह इजाफा ही हो रहा है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन ही भूकंप आते हैं। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप कई बार तो एक ही दिन में एक से ज़्यादा भूकंप भी आते हैं। जापान (Japan) ऐसा ही एक देश है जहाँ कई बार एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। आज, मंगलवार, 24 सितंबर को जापान में कुछ घंटों में ही तीन भूकंप आए। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए तीनों भूकंपों की पुष्टि की।

पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 रही और यह इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) पर आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज जल्द सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर आया।

दूसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही और यह कोशिमा (Koshima) से 62 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 6 बजकर 08 मिनट पर आया।

तीसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही और यह इज़ू आइलैंड्स पर आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर आया।

कितनी रही तीनों भूकंपों की गहराई?

जापान में आज आए पहले भूकंप की गहराई 11.7 किलोमीटर, दूसरे भूकंप की गहराई 37.7 किलोमीटर और तीसरे भूकंप की गहराई 63 किलोमीटर रही।

झटके हुए महसूस, नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए तीनों भूकंपों से प्रभावित क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में लोगों को झटके महसूस हुए। इन भूकंपों की वजह से कई लोग अपने घरों से भी भागे निकले और लोगों में हलचल मच है। हालांकि इन भूकंपों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में इज़ू आइलैंड्स पर आए दोनों भूकंपों की वजह से सुनामी की चेतावनी जारी हो गई है। मौसम विभाग ने पूरी स्थिति पर नज़र बनाई हुई है।

भूकंप के मामलों में वृद्धि है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

इज़रायल ने मचाई लेबनान में तबाही, हवाई हमलों में अब तक 500 से ज़्यादा लोगों की मौत

Hindi News/ world / Earthquakes: जापान में कुछ ही देर में आए भूकंप के तीन झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

ट्रेंडिंग वीडियो