scriptस्वीडन फिर आया यूक्रेन की मदद के लिए आगे, किया 10 हज़ार करोड़ की सैन्य सहायता का ऐलान | Sweden pledges 1.25 billion dollars in military aid to Ukraine | Patrika News
विदेश

स्वीडन फिर आया यूक्रेन की मदद के लिए आगे, किया 10 हज़ार करोड़ की सैन्य सहायता का ऐलान

Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में यूक्रेन की मदद करने के लिए स्वीडन एक बार फिर आगे आया है।

नई दिल्लीMay 29, 2024 / 06:09 pm

Tanay Mishra

Ebba Busch

Ebba Busch

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध 2 साल से भी ज़्यादा समय से जारी है और अभी भी इसके खत्म होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था क्योंकि वह यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे। रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है और जान-माल का नुकसान भी किया है, पर फिर भी कब्ज़ा नहीं कर पाया है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और इस वजह से न सिर्फ रूस की सेना को अब तक काफी नुकसान हुआ है, पर यूक्रेन की सेना ने उन्हें अपने देश के कई इलाकों से खदेड़ भी दिया है। यूक्रेन की कुछ देशों ने काफी मदद की है जिनमें स्वीडन (Sweden) भी शामिल है। अब एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए स्वीडन आगे आया है।

यूक्रेन की मदद के लिए स्वीडन देगा 10 हज़ार करोड़ की सैन्य सहायता

यूक्रेन की मदद के लिए स्वीडन ने 1.25 बिलियन डॉलर्स की सैन्य सहायता का ऐलान किया है। भारतीय करेंसी में इसकी वैल्यू 10,425 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है। स्वीडन की उपप्रधानमंत्री एब्बा बुश (Ebba Busch) ने इस सैन्य सहायता का ऐलान किया। स्वीडन की तरफ से यूक्रेन को दिया जाने वाला यह 16 सैन्य सहायता पैकेज है और अब तक का सबसे बड़ा भी।

स्वीडन देगा यूक्रेन को कई बेहतरीन हथियार

स्वीडन इस सैन्य सहायता पैकेज में यूक्रेन को ASC 890 निगरानी विमान, Rb 99 मीडियम रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलें, तोपों के लिए गोला-बारूद, और PBV 302 बख्तरबंद ट्रैक्ड कार्मिक वाहकों का इसका पूरा बेड़ा जैसे बेहतरीन हथियार देगा।

यह भी पढ़ें

भारत और चीन ने दिया अमेरिका को झटका, इम्पोर्ट के लिए नहीं करेंगे डॉलर का इस्तेमाल

Hindi News/ world / स्वीडन फिर आया यूक्रेन की मदद के लिए आगे, किया 10 हज़ार करोड़ की सैन्य सहायता का ऐलान

ट्रेंडिंग वीडियो