scriptअमेरिका के लेविस्टन शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी करने वाले शख्स की हुई मौत | Suspect in Lewiston mass shooting in Maine of USA found dead | Patrika News
विदेश

अमेरिका के लेविस्टन शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी करने वाले शख्स की हुई मौत

Update On Lewiston Mass Shooting Suspect: अमेरिका के लेविस्टन शहर में 25 अक्टूबर को ताबड़तोड़ गोलीबारी करके 18 लोगों की जान लेने वाले हमलावर के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Oct 28, 2023 / 11:02 am

Tanay Mishra

robert_card_found_dead.jpg

Robert Card found dead

अमेरिका (United States Of America) के मेन (Maine) राज्य के लेविस्टन (Lewiston) शहर में 25 अक्टूबर को कुछ ऐसा हुआ जिससे शहर कांप उठा। लेविस्टन पर बड़े लेवल पर शूटिंग का एक और मामला देखने को मिला। लेविस्टन में बुधवार की रात एक रेस्टोरेंट और बोलिंग ऐली में 40 साल के आदमीं ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए कत्लेआम मचा दिया। शूटर का नाम रॉबर्ट कार्ड (Robert Card) था और उसकी गोलीबारी में 18 लोगों की मौत हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद रॉबर्ट मौके से फरार हो गया था। तभी से रॉबर्ट की तलाश जारी थी। अब उसके बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।


मृत्त मिला रॉबर्ट

लेविस्टन शहर में गोलीबारी करते हुए 18 लोगों की मौत और 13 लोगों के घायल होने का कारण बनने वाले रॉबर्ट की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रॉबर्ट मेन के ही लिस्बन शहर के जंगल में शुक्रवार रात मृत पाया गया।

https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


किस वजह से हुई मौत?

रॉबर्ट की तलाश कर रही पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि रॉबर्ट ने खुद को ही गोली मार ली थी। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें

सेना पर हमले का अमेरिका ने लिया बदला, सीरिया में ईरान संबंधित दो ठिकानों पर किया हमला

Hindi News/ world / अमेरिका के लेविस्टन शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी करने वाले शख्स की हुई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो