scriptनवरात्र पर यूरोप में गरबे की धूम, Dholi Meena ने भारतीय समुदाय के साथ मचाई धमचक | Shardiya Navratri 2024 Garba in Europe Enthusiasm Unites Communities | Patrika News
विदेश

नवरात्र पर यूरोप में गरबे की धूम, Dholi Meena ने भारतीय समुदाय के साथ मचाई धमचक

Navratri 2024 Garba in Europe: त्योहारों का उत्सव शुरू हो चुका है और इस उत्सव में सबसे ज्यादा नवरात्रि का इंतज़ार रहता है। देश भर में लोग ज़ोरशोर से नवरात्रि मना रहे हैं। यह उत्सव 9 दिन तक मनाया जाता है और इस पर्व पर गरबा व डंडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के समय हर कोई गरबा करने के लिए उत्सुक रहता है।

नई दिल्लीOct 08, 2024 / 02:56 pm

M I Zahir

Navratra in Europe

Navratra in Europe

Navratri 2024 Garba in Europe : नवरात्र पर विदेश विशेषकर यूरोप में भी गरबा की धूम नजर आई। यूरोप में रह कर भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जाने जानी वाली दौसा की बहू यूरोप में रह रहीं प्रवासी भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर धोली मीणा ने यूरोप से बताया कि बताया कि वो यूरोप के माल्टा देश में भारतीय समुदाय के साथ नवरात्र पर आयोजित गरबा में शामिल हुईं। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की। इसके बाद भारतीय समुदाय ने सामूहिक रूप से गरबा खेला। कार्यक्रम में यूरोपियन लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यूरोपियन लोगो को धोली मीणा ने गरबा के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि गरबा कैसे किया जाता है।

राजस्थानी संस्कृति, खान-पान व मेहमान नवाजी पसंद आई

उन्होंने यूरोपियन्स को बताया कि गरबा नृत्य, प्रजनन क्षमता का जश्न मनाता है, नारीत्व का सम्मान करता है और मातृ देवियों के सभी नौ रूपों का सम्मान करता है। साथ ही उपस्थित यूरोपियन लोगों ने धोली मीणा को बताया कि उनको भारत व भारतीय संस्कृति खासकर राजस्थान से बहुत लगाव है। उन्होंने धोली मीणा को बताया कि वो भारत यात्रा के दौरान राजस्थान घूम कर गए व उन्हें राजस्थानी संस्कृति, खान-पान व मेहमान नवाजी बहुत पसंद आई।

गरबा के साथ ही ऐसे कुछ लोक नृत्य भी हुए

धोली मीणा ने बताया कि गरबा न सिर्फ गुजरात और राजस्थान, बल्कि देश के हर कोने में व विदेश में भी कई देशों में भारतीय समुदाय खेलता है। गरबा के साथ ही ऐसे कुछ लोक नृत्य, भारत के कई हिस्सों में भी पाए जाते हैं। मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु और गुजरात के उत्तरपूर्वी पड़ोसी राजस्थान में लोक नृत्य होते हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आकर्षक इनाम भी रखे गए।

Hindi News / world / नवरात्र पर यूरोप में गरबे की धूम, Dholi Meena ने भारतीय समुदाय के साथ मचाई धमचक

ट्रेंडिंग वीडियो