Russia-Ukraine War: रूस ने आज यूक्रेन के एक अस्पताल पर डबल अटैक किया। इस हमले में 8 लोगों ने दम तोड़ दिया।
नई दिल्ली•Sep 28, 2024 / 03:43 pm•
Tanay Mishra
Russian double-tap attack on Sumy hospital
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ अभी भी जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से उनके आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। इस युद्ध को ढाई साल पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर सके हैं। हालांकि यूक्रेन के कुछ हिस्सों में रूसी सेना ने डेरा डालकर अपने कब्ज़े में ले लिया है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना न सिर्फ रूसी सेना को अपने कई इलाकों से खदेड़ रही है, बल्कि रूस की कई बस्तियों पर कब्ज़े का भी दावा कर रही है। ऐसे में रूस के यूक्रेन पर किए जा रहे हमलों का सिलसिला भी जारी है।
अस्पताल पर डबल अटैक
रूस ने आज यूक्रेन के एक अस्पताल पर डबल अटैक किया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के सुमी अस्पताल पर आज डबल-टैप ड्रोन अटैक किया, जिससे अस्पताल को काफी नुकसान पहुंचा है।
8 लोगों की मौत, 11 घायल
रूस के इस हमले में सुमी अस्पताल में 8 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Hindi News / world / रूस ने बनाया यूक्रेन में अस्पताल को निशाना। डबल अटैक में 8 लोगों की मौत