scriptइंग्लैंड के होल्मफील्ड गांव में लोगों में डर का माहौल, अजीब सी आवाज़ है वजह | People of Holmfield village in England scared of mysterious noise | Patrika News
विदेश

इंग्लैंड के होल्मफील्ड गांव में लोगों में डर का माहौल, अजीब सी आवाज़ है वजह

England’s Holmfield Village: इंग्लैंड में होल्मफील्ड नाम का गांव है जहाँ रहने वाले लोगों में डर का माहौल रहता है। क्या है इस डर की वजह? आइए जानते हैं।

Jul 16, 2023 / 12:44 pm

Tanay Mishra

holmfield_village_1.jpg

Holmfield Village

दुनियाभर में ऐसी जगहों की कमी नहीं है जहाँ पर अजीब और रहस्यमयी घटनाएं घटित होती हैं। ये रहस्यमयी घटनाएं लोगों के होश तक उड़ा देती हैं। हालांकि इन घटनाओं की वजह लोगों को पता नहीं होती, और इस वजह से लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। इससे उन्हें अपनी ज़िंदगी डर के माहौल में बितानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड (England) के एक गांव में भी होता है। होल्मफील्ड (Holmfield) नाम के इस गांव में कुछ ऐसा अजीब और रहस्यमयी होता है जिससे वहाँ के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।


किस वजह से होल्मफील्ड गांव के लोगों में है डर का माहौल?

होल्मफील्ड गांव के लोगों में डर का माहौल होने की एक वजह है। यह वजह है एक रहस्यमयी और अजीब आवाज़, जो गांव के लोगों को सुनाई देती है।

holmfield_village.jpg


यह भी पढ़ें

मैक्सिको में पत्रकार की सरेआम गोली मार की गई हत्या

क्या है होल्मफील्ड गांव का रहस्यमयी मामला?

इंग्लैंड के होल्मफील्ड गांव में रहने वाले लोगों को दिन-रात एक रहस्यमयी और अजीब आवाज़ सुनाई देती है। लोगों को इस आवाज़ की वजह और यह कहाँ से आती है, इस बारे में कुछ पता नहीं है। इस आवाज़ से होल्मफील्ड गांव के निवासियों पर काफी प्रभाव पड़ता है और उन्हें डर के माहौल में रहना पड़ता है। यहाँ के लोगों का शांति से सो पाना भी मुश्किल होता है। रिपोर्ट के अनुसार इस गांव के लोगों को पिछले कुछ सालोँ से यह रहस्यमयी और अजीब आवाज़ सुनाई दे रही है पर इसके पीछे का राज़ पता नहीं चल पाया है। इस आवाज़ से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर तो असर पड़ता ही है, कुछ लोगों के अनुसार इस आवाज़ से उनके दिमाग की नसें भी फटती हैं। गांव के निवासी इस आवाज़ के बारे में शिकायत भी कर चुके हैं पर इसके बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।

होल्मफील्ड गांव के लोग अपने गांव को छोड़कर जा सकते हैं, पर उन्हें अपने गांव से लगाव है और इसी वजह से वो अपने गांव को छोड़कर कहीं नहीं जाते।

यह भी पढ़ें

रूस में भूकंप से खलबली, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता



Hindi News/ world / इंग्लैंड के होल्मफील्ड गांव में लोगों में डर का माहौल, अजीब सी आवाज़ है वजह

ट्रेंडिंग वीडियो