scriptचांद पर चंद्रयान-3 के कमाल से पाकिस्तान में फिर बजा पीएम नरेंद्र मोदी का डंका | Pakistan people praise PM Modi after Chandrayaan-3 successful landing | Patrika News
विदेश

चांद पर चंद्रयान-3 के कमाल से पाकिस्तान में फिर बजा पीएम नरेंद्र मोदी का डंका

PM Narendra Modi Shines Again In Pakistan: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कमाल से एक बार फिर पाकिस्तान में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का डंका बज गया है। कैसे? आइए जानते हैं।

Aug 24, 2023 / 11:49 am

Tanay Mishra

pm_modi_watching_chandrayaan-3_landing_on_moon.jpg

PM Narendra Modi watching Chandrayaan-3 landing on moon

भारत (India) के ऐतिहासिक मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने बुधवार की शाम को तय समय पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करते हुए कमाल कर दिया। दुनियाभर की नज़रें भारत के इस ऐतिहासिक मून मिशन पर थी और चंद्रयान-3 ने लोगों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए चांद पर भारत का परचम लहरा दिया। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग को दुनियाभर में लोगों ने लाइव देखा और भारत के सफल मून मिशन की तारीफ क्र साथ ही इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों को बधाइयाँ भी दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस समय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के लिए दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में हैं और उन्होंने भी वहाँ से चंद्रयान-3 की सफलता को देखा और सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने के साथ ही फोन पर इसरो के चीफ एस. सोमनाथ (S. Somnath) से बात भी की। चांद पर चंद्रयान-3 के कमाल से पाकिस्तान में फिर पीएम मोदी का डंका बज गया है।


पाकिस्तान में लोगों ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

चंद्रयान-3 पर पाकिस्तान में भी नज़रें थी। भारत के इस मून मिशन की कामयाबी के बाद पाकिस्तान में लोगों ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए। कई लोगों ने पीएम मोदी को कमाल का लीडर बताते हुए इस बात की इच्छा जताई कि काश वह पाकिस्तान के भी पीएम होते। कई लोगों ने यह कहा कि पीएम मोदी ही पाकिस्तान को कंगाली से उबार सकते हैं। कई लोगों ने यह तक कह डाला कि पीएम मोदी ही पाकिस्तान का भला कर सकते हैं।

Hindi News/ world / चांद पर चंद्रयान-3 के कमाल से पाकिस्तान में फिर बजा पीएम नरेंद्र मोदी का डंका

ट्रेंडिंग वीडियो