scriptजापान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 161, बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ मुश्किल | Japan earthquake death toll reaches 161 | Patrika News
विदेश

जापान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 161, बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ मुश्किल

Japan Earthquake: जापान में साल के पहले दिन आए भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है। इस भूकंप की वजह से अब तक 161 लोगों की मौत हो गई है।

Jan 08, 2024 / 11:29 am

Tanay Mishra

japan_earthquake_damage.jpg

Japan earthquake damage

जापान (Japan) में साल के पहले ही दिन भूकंप के झटकों से खलबली मच गई। जापान में पहला भूकंप 7.6 तीव्रता का आया। पहले आई रिपोर्ट में इसे 7.4 तीव्रता का बताया गया था और बाद में 7.5 तीव्रता का। यह भूकंप जापान में इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही और सबसे असरदार भूकंप यही रहा। इसके बाद भी उस दिन एक के बाद एक कई भूकंप आए और साल के पहले ही दिन 155 भूकंपों ने जापान को दहला दिया। जापान में आए पहले भूकंप से आसपास के इलाकों के कई घरों, दुकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा। कई सड़कों में दरारें आ गई। कई हज़ार घरों की बिजली गुल हो गई है। कई हज़ार घरों में पानी की समस्या हो गई। भूकंप की वजह से सुनामी का खतरा भी पैदा हो गया था और कुछ जगहों पर लहरों में तेज़ी भी देखी गई। इस वजह से लाखों लोगों ने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण ली। पर करीब एक हफ्ते बाद भी इस भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है।


जापान में भूकंप से अब तक 161 लोगों की मौत

जापान में साल के पहले दिन आए भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 161 पहुंच गया है। लोकल अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। लोकल अधिकारियों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा अभी भी बढ़ सकता है।

103 लोग अभी भी लापता

जापान में भूकंप की वजह से कई लोग लापता भी हो गए। लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। भूकंप की वजह से 103 लोग अभी भी लापता हैं जिन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

https://twitter.com/japantimes/status/1744203691203150171?ref_src=twsrc%5Etfw


घायलों की संख्या हुई 560

जापान में भूकंप की वजह से 560 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई लोगों को ज़्यादा चोट नहीं आई है पर कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ मुश्किल

बर्फबारी की वजह से जापान में रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किल आ रही है। बर्फ की वजह से लापता लोगों को ढूंढने में दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़ें

अमेरिका का बड़ा खुलासा, चीन की मिसाइलों में ईंधन की जगह भरा हुआ है पानी

Hindi News/ world / जापान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 161, बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ मुश्किल

ट्रेंडिंग वीडियो