scriptसूडान हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सेफ्टी के लिए सरकार एक्टिव | Indian Govt. making efforts for safety of Indian nationals in Sudan | Patrika News
विदेश

सूडान हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सेफ्टी के लिए सरकार एक्टिव

Indian Government’s Efforts: सूडान में पिछले 5 दिन से आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच भीषण जंग चल रही है। इससे दहशत का माहौल है। सूडान में चल रही इस हिंसा के बीच देश में कई भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं। सूडान में फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारतीय सरकार भी एक्टिव हो गई है।

Apr 19, 2023 / 04:05 pm

Tanay Mishra

indian_nationals_stuck_in_violence-hit_sudan.jpg

Indian Nationals in violence-hit Sudan

सूडान (Sudan) में पिछले 5 दिन में हालात काफी बिगड़ गए हैं। अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित इस देश में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (Rapid Support Forces) के बीच खूनी जंग चल रही है और इसे चलते हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। दरअसल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ चाहती है कि उन्हें देश की आर्मी में शामिल किया जाए और आर्मी का दर्जा दिया जाए। पर सूडान की आर्मी इसके खिलाफ है। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच खूनी जंग चल रही है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के ठिकानों पर भी लगातार हमला कर रहे हैं। इससे अब तक सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों लोग घायल हो गए हैं। देश की राजधानी खार्तूम (Khartoum) समेत देश के कई हिस्सों में माहौल काफी खराब हो गया है। इंटरनेशल फ्लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं। सूडान में चल रही इस हिंसा के बीच कई भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं। सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारतीय सरकार (Indian Government) एक्टिव हो गई है।


भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारतीय सरकार एक्टिव

सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में कई भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट्स के बंद होने की वजह से ये भारतीय नागरिक सूडान में फंस गए हैं। खार्तूम में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही भारतीय सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक्टिव मोड में है।

सूडान में फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार कई देशों के संपर्क में बनी हुई है।

इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय और खार्तूम में भारतीय दूतावास भी लगातार पूरी स्थिति पर नज़ार बनाए हुए हैं।

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब (Saudi Arabia) और संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates – UAE) के विदेश मंत्रियों ने भी भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) को ग्राउंड सपोर्ट देने का आश्वासन दिया है।

इसके साथ ही भारतीय सरकार सूडान में उपस्थित यूनाइटेड नेशंस (United Nations – UN) के साथ भी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1648537859110871040?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/PTI_News/status/1648539217004314631?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/PTI_News/status/1648539893461819393?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/PTI_News/status/1648540062248759309?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

चीन के खतरे से निपटने के लिए ताइवान की तैयारी, नागरिकों ने शुरू की ट्रेनिंग

Hindi News / world / सूडान हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सेफ्टी के लिए सरकार एक्टिव

ट्रेंडिंग वीडियो