scriptजर्मनी में शख्स ने अपने ही परिवार वालों पर की गोलीबारी, 3 लोगों की मौत | Germany Shooting: 3 people killed | Patrika News
विदेश

जर्मनी में शख्स ने अपने ही परिवार वालों पर की गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

Germany Shooting: जर्मनी में रविवार को गोलीबारी की घटना में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

नई दिल्लीJul 15, 2024 / 12:52 pm

Tanay Mishra

Shooting in Germany

Shooting in Germany

दुनियाभर में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन ही कहीं न कहीं आपराधिक गतिविधियों के मामले देखने को मिलते हैं। गोलीबारी तो जैसे आम बात हो गई है। दुनिया में अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी के मामले अक्सर ही देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में जर्मनी में देखने को मिला। जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य के लॉटलिंगन शहर में रविवार को गोलीबारी की घटना घटित हो गई।

3 लोगों की मौत

जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य के लॉटलिंगन शहर में रविवार को हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में आरोपी भी शामिल है। लोकल मीडिया ने इस बारे में जानकारी दी।

2 लोग घायल

लोकल मीडिया की जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोग घायल भी हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घरेलू विवाद की वजह से हुई घटना

जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने ही परिवार वालों पर गोली चला दी। इस घटना की वजह घरेलू विवाद रही और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी अपने ही परिवार वालों पर गोली चलाने से भी पीछे नहीं हटा।

यह भी पढ़ें

सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ का हमला, 23 लोगों की मौत





Hindi News/ world / जर्मनी में शख्स ने अपने ही परिवार वालों पर की गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो