scriptबुर्किना फासो में कत्लेआम, तीन गांवों में 170 लोगों को उतारा मौत के घाट | Around 170 people executed in attacks on 3 villages in Burkina Faso | Patrika News
विदेश

बुर्किना फासो में कत्लेआम, तीन गांवों में 170 लोगों को उतारा मौत के घाट

Burkina Faso Terror Attacks: बुर्किना फासो में आतंकी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Mar 04, 2024 / 11:46 am

Tanay Mishra

burkina_faso_village.jpg

Attacks on vilages in Burkina Faso

वेस्ट अफ़्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Faso) में जनता की चुनी सरकार नहीं, बल्कि सेना शासन चलाती है। बुर्किना फासो में 2022 में सेना ने सरकार से शासन छीनते हुए तख्तापलट कर दिया था। तभी से बुर्किना फासो में सेना का शासन चल रहा है। हालांकि हर अफ़्रीकी देश की तरह बुर्किना फासो में भी एक कॉमन समस्या है और वो है आतंकवाद की समस्या। बुर्किना फासो में आतंकवाद काफी गंभीर समस्या है और अक्सर ही इसके मामले भी सामने आते रहते हैं। हाल ही में बुर्किना फासो में आतंकवाद का एक बड़ा मामला देखने को मिला है।


बुर्किना फासो में कत्लेआम

बुर्किना फासो में हाल ही में कत्लेआम का मामला सामने आया है। यतेंगा (Yatenga) प्रांत के तीन गांवों में आतंकी हमले हुए हैं। इन गांवों के नाम कोम्सिलगा (Komsilga), नोर्डिन (Nordin) और सोरो (Soro) हैं। ये तीनों गांव माली (Mali) की बॉर्डर के करीब हैं।

170 लोगों को उतारा मौत के घाट

बुर्किना फासो में यतेंगा प्रांत के कोम्सिलगा, नोर्डिन और सोरो गांवों में हुए हमलों में करीब 170 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। मारे जाने वाले लोगों में आदमी, औरत, बच्चे और बूढ़े सभी शामिल थे।

https://twitter.com/visegrad24/status/1764431219335340540?ref_src=twsrc%5Etfw


बढ़ रहा है इस्लामिक आतंकवाद

बुर्किना फासो में इस्लामिक आतंकवाद बढ़ रहा है। यतेंगा प्रांत के कोम्सिलगा, नोर्डिन और सोरो गांवों में हुए हमलों के पीछे भी इस्लामिक आतंकियों का ही हाथ बताया जा रहा है। बुर्किना फासो में कई जगहों पर इस्लामिक आतंकियों का प्रभाव है और आए दिन ही ये आतंकी देश में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

यह भी पढ़ें

21 साल चला मामला, अब हरेश जोगानी को भाइयों को देने होंगे 20 हज़ार करोड़ और प्रॉपर्टी में बंटवारा



Hindi News/ world / बुर्किना फासो में कत्लेआम, तीन गांवों में 170 लोगों को उतारा मौत के घाट

ट्रेंडिंग वीडियो