scriptपुरुषों को जवान बनाए रखेगा ये नया ‘फॉर्मूला’! वैज्ञानिकों तक के उड़े होश | American billionaire Bryan Johnson adopted tips for Male Beauty to look younger | Patrika News
विदेश

पुरुषों को जवान बनाए रखेगा ये नया ‘फॉर्मूला’! वैज्ञानिकों तक के उड़े होश

Male Beauty: ये शख्स खुद को जवान बनाए रखने के लिए ऐसे-ऐसे काम करता है, जिसे जानकर तो वैज्ञानिकों तक के होश उड़ गए है। क्योंकि साइंटिस्ट के मुताबिक ऐसे काम करना इंसानी शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला है। लेकिन ये शख्स 45 की उम्र में भी 25 साल के जवान पुरुष की तरह फिट है।

नई दिल्लीOct 05, 2024 / 08:27 am

Jyoti Sharma

Male Beauty

American billionaire Bryan Johnson adopted tips for Male Beauty to look younger

Male Beauty: जवान और खूबसूरत दिखने की आखिर किसकी इच्छा नहीं होती। इस धरती पर हर प्राणी, जीव-जंतु एक निश्चित आयु में आकर अपनी जवानी को महसूस करता है और उस वक्त को जीता है। ये तथ्य भी सब जानते हैं कि जवानी के दिन बस कुछ ही सालों के हैं, फिर ये ढलने लगती है और बुढ़ापा आ जाता है लेकिन, अब ये तथ्य गलत साबित होता दिख रहा है। दरअसल अमेरिका के एक अरबपति टेक दिग्गज ने ऐसा फॉर्मूला निकाला है, जो पुरुषों के लंबे समय तक जवान दिखने का दावा करता है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये अरबपति शख्स 45 साल का है और अपना ये फॉ़र्मूला खुद के ऊपर आज़माते हुए ये अब भी 25 साल का दिखता है।

आखिर क्या है फॉर्मूला?

अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फॉर्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स संयुक्त राज्य अमेरिका में एक नामी अरबपति है। इसका नाम है ब्रायन जॉनसन। ये (Bryan Johnson) खुद को युवा बनाए रखने के लिए हर साल खुद पर लगभग 16.5 करोड़ रुपये खर्च करता है। जिसमें उनका फेस, स्किन, हेयर, आंतरिक अंग की केयर शामिल है। ब्रायन कहते हैं लंबे समय तक जवान दिखने के लिए वो पूरी तरह से शाकाहारी हो गए हैं। सुबह 6 से 11 बजे तक ही कुछ खाते हैं, इसके बाद वो कुछ नहीं खाते और 4-5 घंटे चुप रहते हैं। 
Bryan Johnson
Bryan Johnson (वर्तमान की तस्वीर)
जॉनसन ने अपने सोने और जागने का टाइम पाबंद किया हुआ है, वे उसी समय पर सोते हैं और उसी समय पर उठते हैं। इसके अलावा जॉनसन रोज़ एक्सरसाइज़ करते हैं और हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। रिपोर्ट में जॉनसन ने कहा है कि इनके बिना जवान दिखने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता।  

ऐसे शुरू होती है दिनचर्या

फॉ़र्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन जॉनसन पहले हर सुबह की शुरुआत तीन औंस वाइन से करते थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि इसमें कैलोरी ज्यादा लग रही है तो उन्होंने इसे बंद कर दिया। अब वो अपने दिन की शुरुआत कोल्ड-प्रेस्ड जूस से करते हैं जिसे वो ‘ग्रीन जायंट’ कहते हैं। इसके बाद वो 60 तरह का गोलियां लेते हैं, वो भी एक साथ, एक के बाद एक।
Bryan Johnson
Bryan Johnson (Before and After)

17 साल के बेटे का खून तक खुद को चढ़वाया

45 साल के ब्रायन के अपने दिमाग, लिवर, किडनी, दांत, स्किन, बाल, लिंग और मलाशय समेत अपने सभी प्रमुख अंगों को जवान पुरुष की तरह चलाने के लिए 111 दवाइयां दिन भर में लेते हैं। ये सप्लीमेंट्स वो आज से नहीं बल्कि तब से ले रहे हैं, जब वो अपनी युवावस्था में थे। सिर्फ इतनी ही नहीं जॉनसन खुद के बेटे का खून भी अपने शरीर में चढ़वा लेते हैं। जिसे प्लाज़्मा ट्रांसफ्यूजन कहते हैं। जॉनसन के इस पूरे फॉर्मूले में करीब 16 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। 
Bryan Johnson
Bryan Johnson (पहले की तस्वीर)
जॉनसन का दावा है कि वो 45 साल के हैं लेकिन उनकी त्वचा 28 साल के लड़के के बराबर है। उनके फेफडों की क्षमता 18 साल के लड़के के बराबर है। जॉनसन कहते हैं कि उन्होंने खुद को जवाव रखने का प्लान एक वक्त बाद लिया, जब उन्हें डॉक्टर्स से पता चला कि उनकी स्किन डैमेज हो चुकी है, उनका शरीर भी जवाब दे चुका है। 45 साल की उम्र में उन्हें 65 साल के बुजुर्ग वाले लक्षण आने शुरू हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने शरीर पर ध्यान देना शुरु किया।

Hindi News / world / पुरुषों को जवान बनाए रखेगा ये नया ‘फॉर्मूला’! वैज्ञानिकों तक के उड़े होश

ट्रेंडिंग वीडियो