scriptOMG! पहली बार दिखा इंसानी शक्ल का बंदर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका | monkey with human face in china zoo trolls in social media | Patrika News
अजब गजब

OMG! पहली बार दिखा इंसानी शक्ल का बंदर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

चीन के टियांजिन जूलॉजिकल गार्डन में एक मानव की शक्ल का बंदर मिला है।

Mar 24, 2018 / 04:26 pm

Arijita Sen

human face monkey
नई दिल्ली। मानव का विकास बंदरों से हुआ है ये तो हमें पता है। स्कूल की किताबों में भी हमने यही पढ़ा है कि बंदर ही हमारे पूर्वज थे। लेकिन धीरे-धीरे समाज का विकास होता गया है और मनुष्य सभ्यता की सीढ़ी चढ़ता गया। अब इंसानों ने खुद को काफी बदल लिया है फिर चाहे शक्ल से हो या अक्ल से।
चीन में दिखा मानव की शक्ल का बंदर

लेकिन चीन में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। चीन के टियांजिन जूलॉजिकल गार्डन में एक मानव की शक्ल का बंदर मिला है। देखने से ये बंदर बहुत हद तक इंसान सा लग रहा है।
कर्मचारी भी है हैरान

जूलॉजिकल गार्डन के कर्मचारी भी इसे देखकर हैरान हैं कि कोई बंदर हू-ब-हू इंसान जैसा कैसे लग सकता है। देखने से लग रहा है जैसे कि कोई परेशान व्यक्ति बैठा है।
गार्डन में जो भी लोग आ रहे हैं सब इसे देखकर दंग हैं। इस बंदर ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे किसी बंदर की आंखें और मुंह एक इंसान की तरह हो सकते हैं।
सोशल मीडिया पर तहलका

इस बंदर ने अपनी अविश्वसनीय हरकतों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो बहुत शेयर की जा रही है। यही नहीं लोग गार्डन में जाकर इसकी वीडियो क्लिप भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
1.5 मिलियन लोगों ने देखा

सोशल पर तहलका मचाने के बाद अब तक इसे 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। कुछ लोगों ने कैप्शन के साथ इसकी फोटो शेयर की और लिखा है- क्या आप सच कह रहे हैं कि ये एक आदमी नहीं है। इसकी शक्ल तो बिल्कुल एक परेशान आदमी की तरह दिख रही है।
लोग खींच रहे फोटो, ले रहे हैं सेल्फी

लोग इस बंदर को देखकर इतने खुश हैं कि उसके साथ फोटोज और सेल्फी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह का ये पहला मामला है, जब एक इंसान की शक्ल का बंदर दिखा हो।

Hindi News/ Ajab Gajab / OMG! पहली बार दिखा इंसानी शक्ल का बंदर, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

ट्रेंडिंग वीडियो