scriptफ्रांस में बना अजीब कानून, जोर से चिल्लाना है मुर्गों का अधिकार | France passes law protecting cocks right to crow as they want | Patrika News
अजब गजब

फ्रांस में बना अजीब कानून, जोर से चिल्लाना है मुर्गों का अधिकार

Weird Law In France: फ्रांस में हाल ही में एक अजीब नियम बनाया गया है। क्या है यह नियम? आइए जानते हैं।

Dec 07, 2023 / 02:35 pm

Tanay Mishra

cock_in_france.jpg

Cock

अजीब कानूनों की बात करें, तो दुनिया में इनकी कमी नहीं है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर अजीब कानून पाए जाते हैं। अक्सर ही हम इन अजीब कानूनों के बारे में सुनते और पढ़ते भी हैं। इसी तरह का एक और अजीब कानून हाल ही में बना है और वो भी फ्रांस (France) में। आपने अक्सर ही लोगों को जानवरों के अधिकारों की बात करते हुए और उन अधिकारों की रक्षा करने की बात करते हुए सुना होगा। लोग जानवरों को मारने, उन्हें बेचने, कैद करने आदि बातों का विरोध करते हैं। पर क्या आपने जानवरों के चिल्लाने के अधिकार के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो हम आपको इस बारे में बताते हैं और इससे जुड़े हाल ही में बने नए कानून के बारे में भी जो हाल ही में फ्रांस में बना है।


जोर से चिल्लाना है मुर्गों का अधिकार

गांवों में अभी भी मुर्गे सुबह जोर से चिल्लाते हैं और बांग लगाते हैं। कुछ छोटे कस्बों और शहरों में भी मुर्गे जोर से चिल्लाते हैं। ऐसे में अक्सर ही कई लोग इस बात की शिकायत भी करते हैं कि इससे उनकी नींद खराब होती है। कई लोग तो पुलिस में भी इस बारे में शिकायत करते हैं। फ्रांस की कई अदालतों में भी इस तरह के कई मामले चल रहे हैं जिनमें मुर्गों के जोर से चिल्लाने और बांग देने पर रोक लगाने की मांग की गई है। पर सरकार ने साफ कर दिया है कि जोर से चिल्लाना मुर्गों का अधिकार है।

cock_in_france_.jpg


कानून हुआ लागू

फ्रांस में अब एक कानून लागू हो गया है। इस कानून के अनुसार मुर्गे जोर से चिल्ला सकते हैं क्योंकि यह उनका अधिकार हैं। मुर्गों के ऐसा करने पर कोई भी इसकी शिकायत नहीं कर सकेगा और अगर कोई शिकायत करता भी है तो भी मुर्गों का अधिकार उनसे छीना नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें

Optical Illusion: अगर 5 सेकंड में तस्वीर में बतखों के बीच छिपे चिकन को ढूंढ दिया तो आप कहलाएंगे जीनियस

Hindi News/ Ajab Gajab / फ्रांस में बना अजीब कानून, जोर से चिल्लाना है मुर्गों का अधिकार

ट्रेंडिंग वीडियो