scriptWomens Day पर महिला को जिंदा जयाला, मामूली बात पर जेठ ने लगाई आग | Woman burnt alive brother in law sets her on fire over trivial matter in sironj | Patrika News
विदिशा

Womens Day पर महिला को जिंदा जयाला, मामूली बात पर जेठ ने लगाई आग

महिला दिवस पर सिरोंज के ग्राम गरेठा में एक महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है।

विदिशाMar 08, 2024 / 06:38 pm

Faiz

women burnt alive in sironj

Womens Day पर महिला को जिंदा जयाला, मामूली बात पर जेठ ने लगाई आग

 

एक तरफ आज जहां देशभर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। महिलाओं के सम्मान के लिए जगह-जगह आयोजन किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिन ब दिन महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध भी बढ़ रहे हैं। इसी बीच महिला दिवस पर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वासे सिरोंज के ग्राम गरेठा में एक महिला को बड़ी बेरहमी के साथ जिंदा जलाने का मामला सामने आया है।


मामले को लेकर सिरोंज एसडीओपी उमेश कुमार तिवारी का कहना है कि 25 साल की महिला पूजा केवट और उसका पति शुक्रवार को अपने घर में थे। महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान महिला का अपने जेठ राजा भैया से किसी बात पर विवाद हो गया। इसी बीच देखते ही देखते विवाद से नाराज जेठ ने पूजा पर ज्वलन शील पदार्थ डालकर उसे आग लगा दी। आग की चपेट में आई पूजा गंभीर रूप से घायल हुई है।

 

यह भी पढ़ें- कहीं आपने तो नहीं लिया इस कंपनी से गोल्ड लोन? करोड़ों का घोटाला उजागर

 

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से झुलसी पूजा को सिरोंज अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्रथमिक उपचार के बाद महिला को नाजुक हालत में इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जेठ मोके से फरार हो गया। इधर पुलिस ने महिला के परिजन को आश्वासन दिया है कि जल्द ही वो आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

Hindi News/ Vidisha / Womens Day पर महिला को जिंदा जयाला, मामूली बात पर जेठ ने लगाई आग

ट्रेंडिंग वीडियो