Public Holidays: अक्टूबर महीने में पहली छुट्टी 2 तारीख को ही है। गांधी जयंती के दिन उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सार्वजनिक छुट्टी रहती है, ऐसे में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर सब बंद रहते हैं। इसके अलावा इस वर्ष अक्टूबर महीने के शुरूआती दिनों में ही दुर्गा पूजा भी मनाया जाने वाला है। नवरात्रि के कारण इस बार लगातार 10,11 और 12 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। फिर अगले दिन रविवार है, तो ऐसे में सभी को लगातार चार दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। इस माह के अंत में दीपावली का त्योहार भी है। दिवाली के मौके पर यूपी में सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी ऑफिस 31 अक्टूबर को बंद रहेगें। सभी रविवार को मिलाकर देखा जाए तो अक्टूबर में लगभग 9 दिनों का सार्वजनिक अवकाश मिलने वाला है।
2 अक्टूबर- गांधी जयंती
6 अक्टूबर- रविवार
10 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी
11 अक्टूबर- दुर्गा नवमी
12 अक्टूबर- विजयादशमी
13 अक्टूबर- रविवार
20 अक्टूबर- रविवार
27 अक्टूबर- रविवार
31 अक्टूबर- दीपावली का सर्वजनिक अवकाश रहेगा।