राहुल गांधी के पास नहीं है अपनी कार और घर
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी 20.29 करोड़ रुपए चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। रायबरेली में 4 मई को शपथ पत्र में उन्होंने संपत्ति का खुलासा किया। चुनावी हलफनामे में राहुल ने पांच साल में छह करोड़ की आय दिखाई है। उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने फ्लोरिडा के रॉलिन्स कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में मुकदमे का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने मिली सजा के बारे में भी स्पष्ट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी के पास कोई आवासीय अपार्टमेंट या कार नहीं है। उनके पास 49 लाख रुपए से अधिक की देनदारी भी है। राहुल के पास 55 हजार रुपए नकद हैं। बैंक में 26.25 लाख रुपए जमा है। 4.20 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात हैं।
स्मृति ईरानी की कुल संपत्ति
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, स्मृति ईरानी 8.75 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। भाजपा प्रत्याशी की कुल तीन करोड़ आठ लाख 94 हजार 296 चल और पांच करोड़ 66 लाख 30 हजार रुपए की अचल संपत्ति है, जबकि 2019 में चल संपत्ति एक करोड़ 75 लाख दो हजार 668 रुपये व अचल संपत्ति दो करोड़ 95 लाख 99 हजार 280 थी। भाजपा प्रत्याशी पर 16 लाख 55 हजार 830 रुपए का बैंक ऋण है।