scriptरिश्ते का कत्ल : पोते ने की थी दादा की गला दबाकर हत्या, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप | Patrika News
यूपी न्यूज

रिश्ते का कत्ल : पोते ने की थी दादा की गला दबाकर हत्या, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

कैंट इलाके में पोते ने मीट पकाने के विरोध पर अपने दादा की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने सेना के रिटायर्ड माली द्वारिका प्रसाद की हत्या का खुलासा कर उनके पोते प्रशांत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेलीOct 03, 2024 / 07:08 pm

Avanish Pandey

बरेली। कैंट इलाके में पोते ने मीट पकाने के विरोध पर अपने दादा की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने सेना के रिटायर्ड माली द्वारिका प्रसाद की हत्या का खुलासा कर उनके पोते प्रशांत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
हत्या का चौंकाने वाला खुलासा
मृतक द्वारिका प्रसाद के बेटे हरपाल ने 28 सितंबर की रात अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने अज्ञात लोगों पर हत्या का शक जताया था। पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उनके पोते प्रशांत कश्यप ने की थी। गुरुवार को सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रशांत कश्यप सुल्फा का नशा करता था। अक्सर मढ़ी पर मीट पकाता था। उसके दादा द्वारिका प्रसाद इसका विरोध करते थे। घटना के दिन भी प्रशांत नशे में था और उसने मढ़ी पर मीट पकाया। उसके दादा ने इसका विरोध किया तो प्रशांत ने नशे की हालत में अपने दादा का गला दबा दिया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
साक्ष्य छिपाने की कोशिश
हत्या के बाद प्रशांत ने साक्ष्य छिपाने के लिए अपने दादा के शव को मढ़ी के पीछे एक गड्ढे में छिपा दिया। उसने घरवालों को धोखा देने के लिए यह नाटक किया कि वह दादा को ढूंढ रहा है, ताकि किसी को उस पर शक न हो। लेकिन पुलिस की जांच में यह सच्चाई सामने आ गई। जांच के दौरान प्रशांत पर शक जताया और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान प्रशांत ने अपना अपराध कबूल कर लिया। बताया कि नशे में होने की वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने प्रशांत को गांव नवीनगर से गिरफ्तार किया है। उसे हत्या और साक्ष्य छिपाने के मुकदमे में नामजद किया गया है।

Hindi News / UP News / रिश्ते का कत्ल : पोते ने की थी दादा की गला दबाकर हत्या, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

ट्रेंडिंग वीडियो