scriptसांसद साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, बोले- पहले तो नकाबपोश आते थे, अब जंगली भेड़िए आ रहे | Sakshi Maharaj big attack on Kannauj MP Akhilesh Yadav | Patrika News
उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, बोले- पहले तो नकाबपोश आते थे, अब जंगली भेड़िए आ रहे

Sakshi Maharaj big attack on Kannauj MP Akhilesh Yadav बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनने वाली है। बोले पहले नकाबपोश भेड़िए आते थे।

उन्नावSep 04, 2024 / 05:16 pm

Narendra Awasthi

Sakshi Maharaj big attack on Kannauj MP Akhilesh Yadav गोरखपुर में अखिलेश यादव का बुलडोजर मामला तूल पकड़ रहा है।‌ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब साक्षी महाराज ने कहा है कि प्रदेश में अब अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनने वाली है। ‌ बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल बहलाने के लिए ग़ालिब यह ख्याल अच्छा है। अब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनने वाली नहीं है। बुलडोजर अपनी रफ्तार में चलता रहेगा। अन्य प्रदेशों में भी योगी की डिमांड होती है। साक्षी महाराज बीजेपी कार्यालय में सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए आए थे। इस मौके पर जिला प्रभारी ने बीजेपी की सदस्यता ली।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

Sakshi Maharaj big attack on Kannauj MP Akhilesh Yadav बीजेपी कार्यालय में बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि पहले इस प्रदेश में दूसरे तरह के भेड़िए थे। आज जंगली भेड़िए हैं। पहले नकाबपोश भेड़िए आते थे। जो प्रदेश की जनता का जीना दूबर कर रखा था। पत्रकारों का भी जीना दुबर हो गया था। जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई है। एक मिसाल बन गए है। चाहे उन्होंने पुलिस का सहारा लिया हो या बुलडोजर का। वह देश भर में भ्रमण करते रहते हैं। अन्य प्रदेशों में भी योगी की डिमांड है। लोग कहते हैं कि उन्हें भी योगी दे दो। जिससे हमारा भी प्रदेश सुधर जाए।

अखिलेश यादव क्या कह रहे हैं कोई मायने नहीं रखता

Sakshi Maharaj big attack on Kannauj MP Akhilesh Yadav साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी, ममता बनर्जी क्या कहती हैं? कोई मायने नहीं रखता है। हमारे प्रदेश की जनता खुश है। आनंदित है। ‌प्रदेश में बाबा का बुलडोजर चलता रहेगा। बीजेपी कार्यालय में आज जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा को सदस्यता दिलाई गई इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindi News/ Unnao / सांसद साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, बोले- पहले तो नकाबपोश आते थे, अब जंगली भेड़िए आ रहे

ट्रेंडिंग वीडियो