वर्ष 2024 के जुलाई महीने में मोहर्रम का त्योहार पड़ रहा है। कैलेंडर के अनुसार 17 जुलाई को छुट्टी की घोषणा हो सकती है। मोहम्मद आरिफ ने बताया कि मोहर्रम का त्यौहार चांद दिखाई देने के बाद ही मनाया जाएगा। 7 जुलाई को चांद दिखने की संभावना है। इसके बाद से मोहर्रम का पर्व शुरू हो जाएगा। 17 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो सकती है।
जिलाधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक की और उनसे त्योहार से संबंधित बातचीत की। इस मौके पर मुख्यालय पर जिले की आला अधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाए। कोई नई परंपरा ना डाली जाए। भीड़ का आकलन पहले से ही करके पुलिस व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। हाथरस घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क है।