script1 अक्टूबर से सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव, मार्च 2025 तक रहेगा लागू, इस महीने कुल 10 छुट्टियां | Government schools timings change today, know this month holiday | Patrika News
उन्नाव

1 अक्टूबर से सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव, मार्च 2025 तक रहेगा लागू, इस महीने कुल 10 छुट्टियां

Government schools timings change today परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब विद्यालय मौसम में परिवर्तन को देखते हुए 1 घंटे बढ़ा दिया गया है। बंद होने का समय भी बदल गया है। यह टाइम टेबल मार्च 2025 तक रहेगा।

उन्नावOct 01, 2024 / 10:08 am

Narendra Awasthi

सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव
Government schools timings change today प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालय के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। आज 1 अक्टूबर से नए समय के अनुसार विद्यालय खुले हैं। यह समय सारणी 31 मार्च 2025 तक रहेगी। अब विद्यालय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 तक खुलेंगे। इधर संक्रामक बीमारियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों को पूरे बांह की शर्ट पहन कर आने की सलाह दी है। अक्टूबर महीने में विद्यालय में छुट्टी भी जमकर है। रविवार और त्योहार को मिलाकर कुल नौ छुट्टियां हो रही है। ‌
यह भी पढ़ें

Public holidays: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, 17 अक्टूबर सहित कुल 12 दिनों की छुट्टी

Government schools timings change today उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के आदेशों के क्रम में आज से विद्यालय का समय बदल गया है। 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच विद्यालय सुबह 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक खुलेंगे। विद्यालय की शुरुआत 9 बजे प्रार्थना सभा से होगी। इसके बाद योगा कराया जाएगा। अपरान्ह 12 बजे से 12.30 बजे तक लंच का टाइम रहेगा। अभी तक विद्यालय का समय ग्रीष्म कालीन चल रहा था। जो सुबह 8 बजे से 2 बजे तक का था। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप शुक्ला ने बताया कि आज से विद्यालय नये समय के अनुसार खुल रहे हैं।

अक्टूबर महीने में विद्यालय की छुट्टी

Government schools timings change today परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में 2 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के साथ गांधी जयंती का अवकाश है। 12 अक्टूबर को विजयदशमी ‘दशहरा’ के लिए छुट्टी रहेगी। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और आचार्य नरेंद्र देव जयंती का अवकाश रहेगा। जबकि 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती का अवकाश है। महिला शिक्षिकों के लिए 20 अक्टूबर को करवा चौथ का अवकाश रहेगा। लेकिन 20 अक्टूबर को रविवार है। रविवार वैसे भी छुट्टी रहती है।

Hindi News / Unnao / 1 अक्टूबर से सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव, मार्च 2025 तक रहेगा लागू, इस महीने कुल 10 छुट्टियां

ट्रेंडिंग वीडियो