scriptउन्नाव लोकसभा चुनाव 2024: 59 वरिष्ठ उप निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले | Lok Sabha elections 2024: 59 SSI and sub inspectors transfer | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव लोकसभा चुनाव 2024: 59 वरिष्ठ उप निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले

उन्नाव में 59 वरिष्ठ उप निरीक्षक और उप निरीक्षक के तबादले किए गए हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह स्थानांतरण हुए हैं। जिसकी सूची देर रात जारी की गई।

उन्नावNov 08, 2023 / 08:22 am

Narendra Awasthi

उन्नाव लोकसभा चुनाव 2024: 59 वरिष्ठ उप निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले

उन्नाव लोकसभा चुनाव 2024: 59 वरिष्ठ उप निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उप निरीक्षकों के तबादले थोक में किए गए हैं। देर रात जारी की गई सूची में 59 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण एक थाने से दूसरे थाने में किया गया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। प्रभावित थाना क्षेत्र में दही, अचलगंज, बारा सगवर, सफीपुर, फतेहपुर 84, माखी, पुरवा, हसनगंज, सोहरामऊ, असोहा, औरास, आसीवन, बेहटा मुजावर, महिला थाना, थाना सदर कोतवाली शामिल है।

दही थाना से स्थानांतरित किए गए उप निरीक्षकों

विशेष कुमार सिंह को हसनगंज, तमिज़ुद्दीन और सर्वेश चंद्र को आसीवन, नरेश चंद्र यादव को फतेहपुर 84 भेजा गया है।

अचलगंज थाना से स्थानांतरित उप निरीक्षक

बृजेश कुमार सिंह को सदर कोतवाली, नीरज सिंह को हसनगंज, प्रकाश चंद पांडे को सफीपुर, लक्ष्य कुमार शुक्ला को बांगरमऊ, तेज बाली को सफीपुर, कृष्ण स्वरूप दुबे को आसीवन भेजा गया है।

थाना बिहार से उप निरीक्षक इरशाद अली को औरास स्थानांतरित किया गया है।

बारा सगवर से रविंद्र नारायण चौबे को फतेहपुर 84 भेजा गया है।

सफीपुर से स्थानांतरित उप निरीक्षक

अमित सिंह को मानवाधिकार प्रकोष्ठ, ओम प्रकाश सिंह को अचलगंज, रविंद्र सिंह को मौरावां, रजनीश कुमार यादव को बीघापुर भेजा गया है।

फतेहपुर 84 से किफायतुल्लाह को थाना दही भेजा गया है।

माखी थाना से स्थानांतरित उप निरीक्षक

राजेश प्रताप और दयाशंकर सिंह को अचलगंज, सूघर सिंह को मौरावां स्थानांतरित किया गया है।

पुरवा कोतवाली से स्थानांतरित उप निरीक्षक

उदयवीर सिंह को सफीपुर, दिनेश मणि पांडे को बिहार, बालकृष्ण द्विवेदी को बांगरमऊ, जय नारायण मिश्र को कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

मौरावां से स्थानांतरित उप निरीक्षक

शिवकुमार को बांगरमऊ, जफर आलम खान को बेहटा मुजावर, रविंद्र कुमार सिंह को माखी, द्वारिका प्रसाद मिश्र और नरेंद्र कुमार सिंह को बिहार भेजा गया है।

असोहा थाना से उप निरीक्षक जमील अहमद खान और बाबूलाल को बारा सगवरगर भेजा गया है।

हसनगंज से स्थानांतरित उप निरीक्षक में वीरेंद्र सिंह को बिहार, रामसनेही को सफीपुर, खुशलाल प्रसाद को आसीवन भेजा गया है।

सोहरामऊ से स्थानांतरित उप निरीक्षक

इंद्रपाल सिंह को बेहटा मुजावर, अमर सिंह को फतेहपुर 84, अंजनी कुमार सिंह और श्याम शंकर मिश्रा को गंगा घाट, महबूब अली को सफीपुर, नागेंद्र सिंह को अचलगंज, कामता प्रसाद केसरवानी को थाना कोतवाली, रियाज अली को बेहटा मुजावर, अंसार अहमद खान को बारा सगवर, अशोक कुमार को फतेहपुर 84 भेजा गया है।

बांगरमऊ में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव को पुरवा, औरास से जिब्राइल शेख को बांगरमऊ स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें

UP weather update: आने वाले दिनों में ठंड करेगी परेशान, जान लीजिए अपने शहर का मौसम

इनका भी हुआ स्थानांतरण

आसीवन से शंकराचार्य शुक्ला को थाना दही, हरिओम सिंह को अचलगंज और शिवकुमार को बांगरमऊ भेजा गया है। बेहटा मुजावर से फूलचंद सरोज को पुरवा, रूपचंद्र शुक्ला को बिहार, किशोरी लाल को अचलगंज, दृग पाल सिंह को न्यायालय सुरक्षा स्थानांतरित किया गया है। जबकि महिला थाना से रामशरण यादव को सफीपुर और सदर कोतवाली से रजनीकांत पांडे को बिहार भेजा गया है।

Hindi News/ Unnao / उन्नाव लोकसभा चुनाव 2024: 59 वरिष्ठ उप निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले

ट्रेंडिंग वीडियो