scriptशोध : सूर्य के राशियों में प्रवेश पर जानेंगे प्रभाव, तैयार करेंगे नया सिद्धांत | Udaipur students Research on Sun entry into 12 zodiac signs | Patrika News
उदयपुर

शोध : सूर्य के राशियों में प्रवेश पर जानेंगे प्रभाव, तैयार करेंगे नया सिद्धांत

विद्यार्थी सूर्य के विभिन्न राशियों में प्रवेश को लेकर शोध में जुटे हैं। ये शोध बीएन विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के विद्यार्थी कर रहे हैं। शोध वैज्ञानिक प्रेक्षण सिटीलेशन संसूचक के माध्यम से किया जा रहा है।

उदयपुरSep 26, 2023 / 04:02 pm

Kamlesh Sharma

Udaipur students Research on Sun entry into 12 zodiac signs

विद्यार्थी सूर्य के विभिन्न राशियों में प्रवेश को लेकर शोध में जुटे हैं। ये शोध बीएन विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के विद्यार्थी कर रहे हैं। शोध वैज्ञानिक प्रेक्षण सिटीलेशन संसूचक के माध्यम से किया जा रहा है।

मधुसूदन शर्मा/उदयपुर। लेकसिटी के विद्यार्थी सूर्य के विभिन्न राशियों में प्रवेश को लेकर शोध में जुटे हैं। ये शोध बीएन विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के विद्यार्थी कर रहे हैं। शोध वैज्ञानिक प्रेक्षण सिटीलेशन संसूचक के माध्यम से किया जा रहा है।

भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र पारीक के निर्देशन में कुणाल जैन, आर्यन, सुरजीत सिंह यह शोध कर रहे हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार कुल 12 राशियां हैं। सूर्य अलग-अलग माह में इन राशियों में प्रवेश करता है। इन राशियों में प्रवेश से क्या प्रभाव हो रहा है। इसके बारे में जानने की कोशिश की जा रही है। विज्ञान के अनुसार कुल 88 नक्षत्र हैं। विभिन्न समय, विभिन्न माह में विभिन्न नक्षत्र नजर आते हैं। ये प्रेक्षण शाम को पांच से साढ़े पांच बजे तक किया जाता है। सितंबर 2024 में इसका कार्य पूरा होगा। इसमें जो आंकड़े सामने आएंगे। उसका एक वैज्ञानिक मॉडल बनाया जाएगा। इन निष्कर्षों को शोधपत्रों में प्रकाशित किया जाएगा।

नक्षत्र की आकृति अलग-अलग
शोधकर्ताओं के अनुसार प्रत्येक नक्षत्र की आकृति अलग-अलग है। आकृति के अनुसार ही इनकी विशिष्ट पहचान होती हैं। इन नक्षत्रों में तारों की उपिस्थति होती है। जिससे की विकिरण उत्सर्जित होते हैं। सूर्य जिस नक्षत्र में प्रवेश करता है। वह नक्षत्र एक राशि कहलाती है।

पहली बार हो रहा विशिष्ट प्रयोग सूर्य के नक्षत्रों में प्रवेश के कारण पृथ्वी की सतह पर द्वितीयक विकिरणों के प्रवाह में परिवर्तन देखा जाएगा। यह विशिष्ट प्रयोग होगा, जो पहली बार हो रहा है। 12 माह चलने वाले प्रेक्षण में आए विश्लेषण के बाद नए सिद्धांत की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

पहले हुए प्रेक्षण में ये प्रभाव देखा
इससे पहले नवंबर 2018 में सूर्य तुला नक्षत्र, सितंबर 2019 में कन्या नक्षत्र में पारगमन के दौरान सिटीलेशन संसूचक के माध्यम से प्रेक्षण लिए थे। जब सूर्य नक्षत्र में उपस्थित रहा तब द्वितीयक विकिरणों का प्रवाह अधिक मिला। नवंबर 2020 में तुला नक्षत्र के लिए दुबारा प्रेक्षण किया तो पृथ्वी की सतह पर द्वितीयक विकिरणों का प्रवाह अधिकतम था। धनु नक्षत्र के लिए जनवरी 2021 में प्रेक्षण किया गया। इसमें भी पृथ्वी सतह पर द्वितीयक विकिरणों में अधिकतम प्रवाह देखा। फरवरी 2021 में सूर्य के मकर नक्षत्र में प्रवेश पर यही िस्थति सामने आई। इससे साफ हुआ कि जब सूर्य नक्षत्र में प्रवेश करता है तो रेडिएशन अधिक और बाहर होता है तो ये कम हो जाता है।

इनका कहना
सूर्य जब नक्षत्र में जाएगा तो रेडिएशन की मात्रा बढेगी और बाहर निकलेगा तो कम होगी। इसलिए 12 राशियों में इसके प्रभाव को देखने के लिए ये रिसर्च शुरू किया है। इस पर शोध केवल आधे घंटे ही शाम के समय किया जाता है।
देवेन्द्र पारीक, विभागाध्यक्ष, भौतिक विज्ञान, बीएन विश्वविद्यालय, उदयपुर

Hindi News/ Udaipur / शोध : सूर्य के राशियों में प्रवेश पर जानेंगे प्रभाव, तैयार करेंगे नया सिद्धांत

ट्रेंडिंग वीडियो