scriptMonsoon 2024 : मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान का यह शहर है एक दम परफेक्ट, आ जाएगा मजा | Best Monsoon Destinations: If you are planning to travel during monsoon, then this city of Rajasthan is perfect, you will have fun | Patrika News
उदयपुर

Monsoon 2024 : मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान का यह शहर है एक दम परफेक्ट, आ जाएगा मजा

ट्रेवल एंड लीजर ने हाल ही इंडिया के 12 डेस्टिनेशंस की सूची जारी की है, जिनकी खूबसूरती मानसून में देखने लायक है। इसमें पहले स्थान पर गोआ ने ली है । वहीं, इस सूची में राजस्थान से उदयपुर को छठा स्थान मिला है।

उदयपुरJun 20, 2024 / 02:16 pm

जमील खान

Udaipur News : उदयपुर. अगर आप मानसून में देश की खूबसूरत जगहों के नजारों को देखना चाहते हैं तो बस, दुआ करें कि मानसून जल्द से जल्द पूरे देश पर छा जाए, ताकि इन जगहों की खूबसूरती देखने का लुत्फ उठा सकें। मानसून की शुरुआत देखते हुए अमरीकी मैग्जीन ट्रेवल एंड लीजर ने इंडिया के टॉप मानसून डेस्टिनेशंस की सूची जारी की है। इसकी खास बात यह है कि इसमें राजस्थान से एकमात्र शहर उदयपुर शामिल है।
12 में से उदयपुर छठे स्थान पर
ट्रेवल एंड लीजर ने हाल ही इंडिया के 12 डेस्टिनेशंस की सूची जारी की है, जिनकी खूबसूरती मानसून में देखने लायक है। इसमें पहले स्थान पर गोवा ने ली है तो दूसरे स्थान पर केरल का मुन्नार है। वहीं, तीसरे स्थान पर तमिलनाडु का कोडइकनाल है। वहीं, इस सूची में राजस्थान से उदयपुर को छठा स्थान मिला है।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के पर्यटन स्थलों-धरोहरों को अब ऐसे ऑनलाइन देख पाएगी पूरी दुनिया

ये हैं बेस्ट मानसून डेस्टिनेशंस
1. गोवा

2. मुन्नार, केरल

3. कोडइकनाल, तमिलनाडु

4. एलेप्पी, केरल
5. दीव

6. उदयपुर, राजस्थान

7. तवांग, अरूणाचल प्रदेश

8. सोहरा, मेघालय

9. जोग फॉल्स, कर्नाटक

10. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

11. कास पठार, महाराष्ट्र
12. ऊटी, तमिलनाडु

Monsoon Destination of Rajasthan

Hindi News / Udaipur / Monsoon 2024 : मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान का यह शहर है एक दम परफेक्ट, आ जाएगा मजा

ट्रेंडिंग वीडियो