scriptदिव्या अग्रवाल को वरुण सूद की बहन ने बताया ‘लालची’! कहा- ‘नहीं लौटाए गहने’, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैंने मांगे नहीं थे’ | varun sood sister akshita sood blames divya agarwal for not returning jewellery after break up | Patrika News
TV न्यूज

दिव्या अग्रवाल को वरुण सूद की बहन ने बताया ‘लालची’! कहा- ‘नहीं लौटाए गहने’, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैंने मांगे नहीं थे’

Varun Sood’s sister accused Divya Aggarwal: टेलीविजन जगत में अपनी अदाकारी और क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अचानक सगाई कर सभी को चौका दिया था। दिव्या अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर अपूर्व पडगांवकर से सगाई की थी। अब एक्ट्रेस पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद की बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Feb 23, 2023 / 01:28 pm

Shweta Bajpai

divya agarwal

divya agarwal

Varun Sood’s sister accused Divya Aggarwal: बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। हालांकि ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिव्या ने अपने 30वें जन्मदिन पर अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अभिनेत्री का लगभग एक साल पहले वरुण सूद से ब्रेकअप हुआ था। दोनों के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक बार फिर दोनों का नाम चर्तचा में है। दरअसल में वरुण की बहन ने दिव्या पर संगीन आरोप लगाए हैं। दरअसल वरुण की बहन अक्षिता सूद ने दिव्या पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अक्षिता सूद ने आरोप लगाया है कि उन्होंने वरुण के साथ ब्रेकअप के बाद भी उनके परिवार के गहने नहीं लौटाए हैं, जिसके बाद एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है।
अक्षिता ने दिव्या पर ब्रेकअप के बाद ज्वेलरी ना लौटने के आरोप लगाए हैं। जिसपर दिव्या अग्रवाल ने भी ट्वीट किया है। अक्षिता ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘मैने उसके मैनेजर को 10-11 दिन पर मैसेज किया था, और अब याद आ रहा है इन्हें। खामोशी का फायदा नहीं उठाना चाहिए।’ अक्षिता ने दिव्या की मैनेजर को एक ज्वेलरी लौटने के लिए कहा था जो कि वरुण के परिवार ने दिव्या को दी थी।’

अक्षिता का ये ट्वीट देखकर दिव्या आगबबूला हो गईं और वो भी शांत नहीं बैठीं। दिव्या ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मुझे याद भी नहीं था, मैने ना तो कभी मांगा और ना ही पहना था उसे.. अब करीब 1 साल हो गया है। मेरी मैनेजर ईशा बेचारी हॉस्पीटल में हैं। फिर भी उसने मुझे कॉल किया और ज्वेलरी के बारे में बोला। मैने उनकी ज्वेलरी वापस कर दी है।’

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश में ‘पठान’ रिलीज पर बवाल

https://twitter.com/AkshitaSood/status/1628404852194971650?ref_src=twsrc%5Etfw
इसपर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई दिव्या के सपोर्ट में उतरा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। एक और यूजर ने लिखा, ‘तुम एक स्ट्रॉन्ग लड़की हो। तुम ये सब वापस कर दो.. तुम्हे इसकी जरूरत ही नहीं है।’

एस ऑफ स्पेस की विनर दिव्या अग्रवाल और स्प्लिट्सविला फेम वरुण सूद टीवी की दुनिया में सबसे प्रिय कपल में से एक थे। फैंस बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस कपल ने एक दूसरे से अलग होकर सबको हैरान कर दिया था। 6 मार्च 2022 को दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट के माध्यम से वरुण सूद से ब्रेकअप की घोषणा की थी।
https://twitter.com/Divyakitweet/status/1628587869819510784?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Divyakitweet/status/1628604076626935808?ref_src=twsrc%5Etfw
एक्ट्रेस ने कुछ दिनों तक अपने फैंस को यह समझाने की कोशिश की कि आखिर उन्होंने अलग होने का फैसला क्यों लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा था कि आने वाले कुछ वर्षों में वरुण सूद के साथ उनका रिश्ता कैसा दिखेगा इसलिए उन्होंने एक अच्छे समय पर अलग होने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें

ऋतिक रोशन की फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत !

Hindi News/ Entertainment / TV News / दिव्या अग्रवाल को वरुण सूद की बहन ने बताया ‘लालची’! कहा- ‘नहीं लौटाए गहने’, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैंने मांगे नहीं थे’

ट्रेंडिंग वीडियो