scriptSURAT NEWS-दशहरा पर हजारो किलो फाफडा और जलेबी खा जाएंगे सूरती | SURAT NEWS- SURATI WILL THOSAND KILO FAFDA JALEBI | Patrika News
सूरत

SURAT NEWS-दशहरा पर हजारो किलो फाफडा और जलेबी खा जाएंगे सूरती

एक दिन पहले से ही जलेबी और फाफडे बनाना शुरू कर दिया

सूरतOct 07, 2019 / 09:39 pm

Pradeep Mishra

SURAT NEWS-दशहरा पर हजारो किलो फाफडा और जलेबी खा जाएंगे सूरती

SURAT NEWS-दशहरा पर हजारो किलो फाफडा और जलेबी खा जाएंगे सूरती

सूरत
मंगलवार को दशहरा के दिन सूरती हजारो किलो फाफडा और जलेबी खा जाएंगे। वर्षो की परंपरा के अनुसार सूरत में दशहरा के दिन फाफडा और जलेबी खाने की परंपरा है। लोगों की डिमांड को देखते हुए विक्रेताओं ने एक दिन पहले से ही जलेबी और फाफडे बनाना शुरू कर दिया है।
खाने पीने के शौकीन सूरती लाला ऐसे तो हर त्यौहार में फाफडा-जलेबी की लिज्जत लेते हैं, लेकिन दशहरा के पर्व पर विशेष तौर पर फाफडा और जलेबी खाते हैं। इस दिन फाफडा जलेबी विक्रेताओं के यहां लंबी लाइन होती है। समय के साथ ग्राहकों को लुभाने के लिए फाफडा विक्रेताओं ने नए-नए स्वाद में बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कुछ विक्रेता फाफड़ा खाने वालों को चटनी के साथ खाने में सरलता हो इसलिए गोल-गोल फाफडे बना रहे हैं। सूरत कई स्थानों पर राजस्थानी लोग भी फाफडा बनाते हैं वह राजस्थानी स्टाइल में फाफडा बनाते हैं। यह फाफड़े सूरती और काठियावाड़ी फाफड़ों की अपेक्षा अलग होते हैं। इनमें सोड़ा ज्यादा मिलाए जाने के कारण मोटे हो जाते हंै। ज्यादातर फाफडा विक्रेताओं ने सोमवार की रात तक ही पूरी तैयारी कर ली थी और मंगलवार को हजारो किलो फाफडा व जलेबी खा जाएंगे।
SURAT NEWS-दशहरा पर हजारो किलो फाफडा और जलेबी खा जाएंगे सूरती

Hindi News / Surat / SURAT NEWS-दशहरा पर हजारो किलो फाफडा और जलेबी खा जाएंगे सूरती

ट्रेंडिंग वीडियो