scriptरूस को दोस्ती में मिली दगाबाजी! पुतिन के मना करने के बावजूद ये देश बना यूरोपीय संघ का अध्यक्ष | Russia Friend Hungary become President of European Union | Patrika News
विदेश

रूस को दोस्ती में मिली दगाबाजी! पुतिन के मना करने के बावजूद ये देश बना यूरोपीय संघ का अध्यक्ष

Hungary become President of European Union: हंगरी एकमात्र ऐसा देश है जिसने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भी रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखे हैं। जानकार हंगरी को रूस समर्थक देश के रूप में देखते हैं।

नई दिल्लीJul 03, 2024 / 09:27 am

Jyoti Sharma

Russia Friend Hungary become President of European Union

Vladimir Putin And Hungary PM Viktor Orban

Hungary become President of European Union: रूस से यूरोपीय देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच, हंगरी ने 1 जुलाई को आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ की अध्यक्षता ग्रहण कर ली है। इसके बाद हंगरी (Hungary) के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन अगले छह महीनों के लिए 27 देशों की सदस्य वाले यूरोपियन यूनियन के नए प्रमुख बन गए हैं। हंगरी की अध्यक्षता के पद को लेकर चिंताओं के बीच, ब्रुसेल्स (Brussels) स्थित अध्यक्ष के कार्यालय की ओर कहा गया कि उन्होंने एक ईमानदार मध्यस्थ बनने की शपथ ली है। हालांकि अब हंगरी के EU अध्यक्ष बनने के बाद रूस से इसका टकराव पैदा हो गया है।

युद्ध के बाद विवादों के केंद्र में हंगरी

गौरतलब है कि यू्क्रेन-रूस युद्ध (Ukraine-Russia War) शुरू होने के बाद हंगरी कई विवादों के केंद्र में रहा है। इन विवादों में एक रूस के साथ युद्ध के दौरान यूक्रेन को यूरोपीय संघ का हिस्सा बनने की अनुमति देने से इनकार करना भी शामिल है। गौरतलब है कि, हंगरी (Hungary) एकमात्र ऐसा देश है जिसने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भी रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखे हैं। जानकार हंगरी को रूस समर्थक देश के रूप में देखते हैं।

यूक्रेन को सैन्य सहायता में देरी

हंगरी के यूरोपीय मामलों के मंत्री बोका ने यूक्रेन को 25 जून को कीव और ब्रुसेल्स की शुरू की गई बातचीत को आगे बढ़ने की उम्मीदों को खारिज कर दिया है। अब हंगरी जब अध्यक्ष बन गया है तो यूक्रेन को सहायता मिलने में देरी के मुद्दे का भी निपटान हो सकता है।
वर्तमान में, हंगरी सैन्य सहायता के लिए यूरोपीय संघ के फंड में लगभग 6.5 बिलियन यूरो जारी करने से इनकार कर रहा है, साथ ही ये भी नहीं बताया कि वो अपने 6 महीने के कार्यकाल के दौरान अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल करेगी या नहीँष। गौरतलब है कि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के बावजूद रूस के साथ हंगरी ने अच्छे आर्थिक संबंध बनाए रखे हैं। हाल ही में हंगरी ने यूरोपीय संघ के संसदीय चुनावों से पहले खुद को रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए और शांति के लिए लड़ने वाले एकमात्र देश के तौर पर पेश किया था।

Hindi News/ world / रूस को दोस्ती में मिली दगाबाजी! पुतिन के मना करने के बावजूद ये देश बना यूरोपीय संघ का अध्यक्ष

ट्रेंडिंग वीडियो